facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Priority Postpaid’ से नेट न्यूट्रलिटी का उल्लंघन नहीं- Airtel ने नई सर्विस का किया बचाव

Advertisement

एयरटेल ने DoT समिति से कहा कि 5G नेटवर्क स्लाइसिंग आधारित नई सेवा से प्रीपेड ग्राहकों की स्पीड या सेवा गुणवत्ता प्रभावित नहीं होगी।

Last Updated- May 26, 2026 | 2:01 PM IST
Airtel
Representational Image

भारती एयरटेल ने अपने नए ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सर्विस का बचाव करते हुए दूरसंचार विभाग (DoT) की एक समिति के सामने कहा है कि 5G नेटवर्क स्लाइसिंग पर आधारित यह सेवा नेट न्यूट्रैलिटी नियमों का उल्लंघन नहीं करती और न ही प्रीपेड ग्राहकों की सर्विस क्वॉलिटी को प्रभावित करती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

संचार और सूचना प्रौद्योगिकी समिति की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में एयरटेल ने कहा कि अगर 5G की मेनस्ट्रीम सुविधाओं का उपयोग सेवाएं देने के लिए नहीं किया गया, तो इससे देश में 6G की संभावनाओं पर असर पड़ेगा।

कंटेंट-न्यूट्रल तरीके से प्रायोरिटी पोस्टपेड लागू

एयरटेल ने अपने जवाब में कहा कि प्रायोरिटी पोस्टपेड को कंटेंट-न्यूट्रल तरीके से लागू किया गया है और यह TRAI व DoT के मौजूदा नियमों के पूरी तरह अनुरूप है। इसमें किसी भी एप्लिकेशन के लिए ब्लॉकिंग, थ्रॉटलिंग, कंटेंट आधारित प्राथमिकता, जीरो-रेटिंग या विशेष लाभ जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।

एयरटेल ने 19 मई को ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ प्लान लॉन्च किए थे। कंपनी का दावा है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पोस्टपेड ग्राहकों को लगातार बेहतर स्पीड मिलेगी। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने अपने जवाब में कहा कि एयरटेल प्रायोरिटी फीचर किसी भी ग्राहक (चाहे वह प्रीपेड हो या पोस्टपेड) की सर्विस क्वॉलिटी को कम नहीं करता। भारती एयरटेल को भेजे गए सवाल का कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

‘वर्चुअल टनल’ से बढ़ेगा मार्केट शेयर

कंपनी ने कहा कि फिलहाल 5G नेटवर्क की कुल क्षमता का उपयोग व्यस्त समय में लगभग 38 प्रतिशत तक हो रहा है। इसमें पोस्टपेड ट्रैफिक की हिस्सेदारी केवल करीब 4 प्रतिशत है, जो ‘वर्चुअल टनल’ (स्लाइस) लागू होने के बाद लगभग 6 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

कंपनी ने कहा कि प्रीपेड और अन्य नॉन-प्रायोरिटी ट्रैफिक के लिए अब भी कुल क्षमता का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा उपलब्ध रहेगा। इससे साफ है कि प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा प्रीपेड ग्राहकों की सेवा गुणवत्ता को प्रभावित नहीं कर सकती।

Advertisement
First Published - May 26, 2026 | 2:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement