facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टेमासेक हेल्थकेयर, रिटेल और टेक सेक्टर में तलाश रही निवेश के मौके

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 10:13 PM IST
investment

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज (Manipal Health Enterprises) में अपनी हिस्सेदारी 59 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए दो अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करने के बाद सिंगापुर का फंड टेमासेक (Temasek) भारतीय उपभोक्ता खुदरा, स्वास्थ्य देखभाल और प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश करने पर विचार कर रहा है।

टेमासेक के निवेश (भारत) के प्रबंध निदेशक (MD) विशेष श्रीवास्तव ने कहा कि ‘वर्ष 2004 के बाद से हम भारत में प्रौद्योगिकी, टेलीकॉम और उपभोक्ता रिटेल सेक्टरों में प्रति वर्ष औसतन एक अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं। हम दीर्घकालिक निवेशक हैं और कई क्षेत्रों में अवसरों की तलाश कर रहे हैं।’

भारत में किए गए हर निवेश को हालांकि पूंजी के लिए दुनिया भर की परियोजनाओं से प्रतिस्पर्धा करनी होती है, पर श्रीवास्तव ने कहा कि भारत अनुकूल जनसंख्या वितरण, आकांक्षा से लैस आबादी, उच्च वर्ग के उद्यमियों की पेशकश करता है।

उन्होंने कहा, स्थिर नीतियां और बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण भारत के लिए एक अन्य बड़ी सकारात्मक चीज है। हम चार विस्तृत थीम मसलन भविष्य के उपभोग, डिजिटलीकरण, पर्यावरण को हानि पहुंचाए बिना जीवन और लंबे जीवन काल में निवेश करते हैं।

हमारा फंड टाटा प्ले (Tata Play), द सैटेलाइट टीवी ब्रॉडकास्टर (The Satellite TV Broadcaster), जोमैटो (Zomato), ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) और इंटास फार्मा (Intas Pharma) का निवेशक है। फंड ने एसेंडस में भी निवेश किया है, जो देश भर में ग्रीनफील्ड वेयरहाउस बना रही है।

18 अप्रैल को टेमासेक ने ​मनिपाल हॉस्पिटल की 41 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के अलावा टेमासेक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक एस हेल्थकेयर समूह के पास 18 फीसदी हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए निश्चित करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

Also Read: रिलायंस चालू तिमाही में MJ field से करेगी नैचुरल गैस का प्रोडक्शन

मनिपाल के प्रवर्तकों के पास एमएचई की करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी होगी। ग्लोबल फंड टीपीजी के पास एमएसई की 11 फीसदी हिस्सेदारी अपने न्यू एशिया फंड टीपीजी एशिया-8 के जरिए होगी, वहीं नैशनल इन्वेस्टमेंट ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड एमएचई से बाहर निकल जाएगा।

श्रीवास्तव ने कहा, स्वास्थ्य सेवा में निवेश उसके निवेश की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके जरिए वह स्वास्थ्य सेवा, दवा आदि में निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हम इस क्षेत्र में और सौदे करना चाहेंगे क्योंकि हमें आगे चलकर इसमें बेहतर रिटर्न नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा, हम भारत से मिले रिटर्न को लेकर काफी ज्यादा संतुष्ट हैं और विभिन्न वर्षों में हमने स्थिरता के साथ निकासी की है। यह फंड अक्षय ऊर्जा में भी तेजी का नजरिया अपनाए हुए है, जहां निवेश करने वाली उसकी कंपनी ओ2 पावर 3 गीगावॉट वाली अक्षय ऊर्जा परियोजना का निर्माण कर रही है।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement