facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haldiram में 10% हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में Temasek

Advertisement

हल्दीराम के प्रमोटर्स जल्द ही IPO लाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि अगले साल तक कंपनी स्टॉक मार्केट में दस्तक दे सकती है।

Last Updated- January 07, 2025 | 9:10 PM IST
Haldiram

Haldiram stake sale: हल्दीराम के स्वाद अब सिंगापुर की खुशबू से मिलने वाले हैं। सिंगापुर की सरकारी निवेश फर्म टेमासेक हल्दीराम स्नैक्स फूड्स में 10% हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। इस डील में कंपनी का कुल वैल्यूएशन करीब 10 बिलियन डॉलर आंका गया है। हल्दीराम के प्रमोटर्स, यानी अग्रवाल परिवार को कई बड़े प्लेयर्स से ऑफर मिले थे। इनमें ब्लैकस्टोन और बैन कैपिटल भी शामिल थे। लेकिन टेमासेक का ऑफर बाकी सबसे बेहतर निकला। ब्लैकस्टोन ने 20% हिस्सेदारी के लिए प्रस्ताव दिया था, लेकिन कम वैल्यूएशन की वजह से यह डील नहीं हो सकी।

टेमासेक ने शुरू की जांच-पड़ताल

मनीकंट्रोल में छपी खबर के अनुसार, डील को फाइनल करने से पहले टेमासेक पूरी ड्यू डिलिजेंस कर रहा है। अगले एक महीने में यह फर्म बाइंडिंग ऑफर पेश कर सकती है। अगर यह डील फाइनल हो जाती है, तो यह भारत की सबसे बड़ी डील्स में से एक होगी।

साथ ही हल्दीराम के प्रमोटर्स जल्द ही IPO लाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि अगले साल तक कंपनी स्टॉक मार्केट में दस्तक दे सकती है। टेमासेक भारत के हेल्थकेयर, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और आईटी सेक्टर में बड़े मौके देख रहा है। कंपनी ने 2027 तक भारत में 10 बिलियन डॉलर निवेश का लक्ष्य रखा है।

हल्दीराम ग्रुप का कारोबार भारत में तीन हिस्सों में बंटा है – दिल्ली, नागपुर और कोलकाता। लेकिन दिल्ली और नागपुर परिवारों ने हाल ही में अपने एफएमसीजी बिजनेस को मर्ज करके हल्दीराम स्नैक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (HSFPL) नाम की नई कंपनी बनाई। यह कंपनी अब पूरे ग्रुप का कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बिजनेस संभाल रही है।

वित्त वर्ष 2023 में हल्दीराम ने 6,375 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया, जो पिछले साल के 5,195 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट 74% बढ़कर 593 करोड़ रुपये हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

विशेषज्ञों का कहना है कि हल्दीराम के पास वैश्विक बाजार में बड़ी संभावनाएं हैं। टेमासेक की यह डील न केवल कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार देगी, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी मजबूत बनाएगी।

Advertisement
First Published - January 7, 2025 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement