facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Ports में निवेशक बनी रहेगी Temasek

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 12:58 PM IST
Adani ports

सिंगापुर की निवेशक टेमासेक होल्डिंग्स (प्राइवेट) लिमिटेड अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में अपना निवेश कायम रखेगी। हालांकि, अमेरिका का फॉरेंसिक शोध संस्थान अदाणी समूह (Adani Group) पर धोखाधड़ी के लिए लगातार निशाना साध रहा है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि टेमासेक ‘अदाणी पोर्ट्स’ में निवेशक बनी रहेगी।

दिसंबर, 2022 तक टेमासेक (Temasek) के प्रबंधन के तहत 496.59 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्तियां थीं। टेमासेक की अपनी अनुषंगी कैमस इन्वेस्टमेंट्स के जरिये अदाणी पोर्ट्स में सिर्फ 1.2 प्रतिशत से कुछ अधिक की हिस्सेदारी है। टेमासेक ने यह हिस्सेदारी 2018 में 14.7 करोड़ सिंगापुरी डॉलर में खरीदी थी।

अदाणी समूह अडाणी विल्मर के जरिये खाद्य तेल और खाद्य कारोबार में भी है। इस क्षेत्र में उसका सिंगापुर में सूचीबद्ध विल्मर इंटरनेशनल के साथ संयुक्त उद्यम है।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement