facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल बने Infosys के ब्रांड एम्बैसडर, टेक कंपनी बना रही स्पेशल टूल

Advertisement

Infosys ने एक बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि नडाल उसके ब्रांड के साथ ‘इन्फोसिस डिजिटल इनोवेशन’ के लिए भी तीन साल तक एम्बैसडर के तौर पर जुड़े रहेंगे

Last Updated- August 24, 2023 | 4:48 PM IST
Rafael Nadal

सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को तीन साल के लिए अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त करने की गुरुवार को घोषणा की।

पहली बार बने किसी डिजिटल सर्विस कंपनी के ब्रांड एम्बैस्डर
Infosys ने एक बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि नडाल उसके ब्रांड के साथ ‘इन्फोसिस डिजिटल इनोवेशन’ के लिए भी तीन साल तक एम्बैसडर के तौर पर जुड़े रहेंगे। यह पहला मौका है जब नडाल ने किसी डिजिटल सेवा कंपनी के साथ साझेदारी की है।

इन्फोसिस ने कहा कि वह और नडाल की कोचिंग टीम एक साथ कृत्रिम मेधा (AI) पर आधारित मैच विश्लेषण टूल बना रही हैं। यह टूल नडाल की टीम को उनके मुकाबलों के दौरान वास्तविक समय पर ही आंकड़ों के विश्लेषण की सुविधा देगा।

नडाल ने जाहिर की खुशी
नडाल ने इन्फोसिस के साथ अपने जुड़ाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘यह कंपनी न सिर्फ टेनिस से जुड़े अनुभव को कई गुना बढ़ाने पर काम कर रही है बल्कि यह हमारे समुदायों में लोगों को एक चमकदार भविष्य का हिस्सा बनने के लिए भी सशक्त करती है।’

इन्फोसिस के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) सलिल पारेख ने नडाल के कंपनी के साथ जुड़ाव को एक सम्मान बताते हुए कहा कि वह दुनिया में सर्वाधिक सम्मानित खिलाड़ियों में से हैं।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 4:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement