facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

17 अगस्त को फिर खुलेगा दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, स्पाइसजेट की 13 उड़ानों के साथ होगी शुरुआत

Advertisement

टी1 28 जून से बंद पड़ा था। तब भारी बारिश के दौरान इसकी छत का एक हिस्सा ढह गया था और इस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह जख्मी हो गए थे।

Last Updated- August 14, 2024 | 10:14 PM IST
17 अगस्त को फिर खुलेगा दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, स्पाइसजेट की 13 उड़ानों के साथ होगी शुरुआत Delhi airport to restart Terminal 1 from Aug 17 with 13 daily flights

दिल्ली हवाई अड्डे का टर्मिनल 1 (टी1) 17 अगस्त को स्पाइसजेट की 13 दैनिक उड़ानों के साथ दोबारा खुल जाएगा। जीएमआर समूह के नेतृत्व वाली दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बुधवार को यह जानकारी दी। टी1 28 जून से बंद पड़ा था। तब भारी बारिश के दौरान इसकी छत का एक हिस्सा ढह गया था और इस वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह जख्मी हो गए थे।

टी1 को बंद किए जाने से पहले यहां से रोजाना करीब 200 उड़ानों का संचालन हो रहा था। इन उड़ानों को अस्थायी रूप से टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित कर दिया गया था। टी1 की लगभग 80 प्रतिशत उड़ानें इंडिगो की थीं जबकि शेष स्पाइसजेट की थीं। टी1 के जिस हिस्से को 17 अगस्त से दोबारा खोला जा रहा है, वह डायल के चरण 3ए वाली विस्तार परियोजना के तहत साल 2019 से निर्माणाधीन है।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement