facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tesla के कर्मचारियों ने की Elon Musk के साथ गद्दारी, कर दिया कई लोगों का डेटा लीक

Advertisement

Tesla ने बताया कि डेटा लीक मामले में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया ।

Last Updated- August 22, 2023 | 11:36 AM IST
Tesla's CEO Elon Musk

Tesla data leak: ईलॉन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) ने मई में हुए डेटा लीक (data leak) को लेकर खुलासा किया है, जिससे 75 हजार लोग प्रभावित हुए थे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस डेटा लीक में कंपनी के कई वर्तमान और पूर्व कर्मचारी शामिल हैं। मेन अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

75 हजार लोगों का हुआ डेटा लीक

इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने कहा कि एक आंतरिक जांच में पता चला है कि कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों ने 75 हजार से अधिक व्यक्तियों की पर्सनल डिटेल्स एक विदेशी मीडिया आउटलेट को लीक कर दी थी। टेस्ला के डेटा गोपनीयता अधिकारी स्टीवन एलेंटुख ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों ने टेस्ला की आईटी सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन नीतियों का उल्लंघन करते हुए जानकारी का दुरुपयोग किया और इसे मीडिया आउटलेट को लीक कर दिया।

यह भी पढ़ें : X Block Feature: अब एक्स पर अन्य यूजर्स को नहीं कर पाएंगे ब्लॉक, Elon Musk ने इस खास फीचर को हटाने का ऐलान किया

कंपनी के अनुसार, एक विदेशी मीडिया आउटलेट (जिसका नाम हैंडल्सब्लाट) ने 10 मई 2023 को टेस्ला को जानकारी दी कि उसके पास टेस्ला की गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई है।

Tesla Data Leak मामले में मुकदमा हुआ दायर

टेस्ला ने बताया कि इस मामले में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया । पुलिस ने आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया है।

साथ ही ईलॉन मस्क की कंपनी ने अदालत से एक आदेश भी जारी कराया है कि अब कंपनी के पूर्व कर्मचारी के डेटा में सेंध नहीं लगा सकेंगे। इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Elon Musk Tesla Office: मस्क ने Tesla के लिए पुणे में 5 साल की लीज पर लिया ऑफिस

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 11:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement