facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Tesla Power India 2,000 से अधिक कर्मचारियों की करेगा भर्ती, जानें किन विभागों में मिलेगी नौकरी

Advertisement

2026 तक 5,000 रीस्टोर स्टोर खोलने की योजना

Last Updated- February 19, 2024 | 8:27 PM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

बैटरी बनाने वाली कंपनी टेस्ला पावर इंडिया अपनी विस्तार योजनाओं के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 2,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इस भर्ती अभियान में इंजीनियरिंग, ऑपरेशन, सेल्स, मार्केटिंग एवं सपोर्ट वर्क से जुड़े पद शामिल होंगे।

इससे युवाओं के लिए नौकरी के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे। टिकाऊ ऊर्जा भंडारण समाधान प्रदाता ने हाल ही में पुरानी बैटरी की मरम्मत कर बेचने के लिए अपना बैटरी ब्रांड ‘रीस्टोर’ भी पेश किया है। इसकी योजना वर्ष 2026 तक देशभर में रीस्टोर ब्रांड के 5,000 स्टोर खोलने की है।

टेस्ला पावर इंडिया के प्रबंध निदेशक कविंदर खुराना ने कहा, ‘‘भारत में कारोबार विस्तार जारी रखने के क्रम में हम नवाचार के जरिये टिकाऊ लक्ष्य पाने में प्रतिभाशाली व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं। हम अपनी टीम में नई प्रतिभाओं का स्वागत करने और मिशन को आगे बढ़ाने में उनके योगदान का लाभ उठाने के लिए उत्साहित हैं।’’

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 8:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement