facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tesolve ने TPG से जुटाया $15 करोड़ का बड़ा फंड, सेमीकंडक्टर कारोबार को वैश्विक विस्तार देने की तैयारी

Advertisement

हीरो इलेक्ट्रॉनिक्स समर्थित टेसॉल्व ने टीपीजी से 15 करोड़ डॉलर जुटाए, जिससे परीक्षण लैब विस्तार, वैश्विक वितरण केंद्र और रणनीतिक अधिग्रहण योजनाओं को गति मिलेगी

Last Updated- September 01, 2025 | 10:25 PM IST
semiconductor chips
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

हीरो इलेक्ट्रॉनिक्स की बहुलांश हिस्सेदारी वाली सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग फर्म टेसॉल्व ने वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म टीपीजी से 15 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। कंपनी इस रकम का उपयोग वैश्विक वितरण केंद्रों को मजबूत करने, उन्नत परीक्षण प्रयोगशालाओं का विस्तार करने और रणनीतिक अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए करेगी, क्योंकि कंपनी वैश्विक और भारतीय सेमीकंडक्टर परिवेश के लिए एक प्रमुख प्रवर्तक तौर पर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है।

टीपीजी ने टीपीजी ग्रोथ के जरिये निवेश किया है, जो कंपनी का मिडल मार्केट और ग्रोथ इक्विटी प्लेटफॉर्म है। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि इस निवेश के बदले टीपीजी को कितनी हिस्सेदारी मिलेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाले हीरो समूह की हीरो इलेक्ट्रॉनिक्स ने पहली बार 2016 में टेसॉल्व में हिस्सेदारी खरीदी थी। रकम जुटाने से पहले इसके पास करीब 58 फीसदी हिस्सेदारी थी। सिंगापुर की निजी इक्विटी फर्म नोवो टेलस ने 2021 में 4 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ कंपनी में करीब 32 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

ऐप्लायड मेटेरियल्स और क्वालकॉम वेंचर्स के अन्य निवेशक हैं। बेंगलूरु में 2004 में स्थापित टेसॉल्व ने चिप आर्किटेक्चर से लेकर डिजाइन, टेस्ट डेवलपमेंट और एम्बेडेड सिस्टम तक में सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग मूल्य श्रृंखला में गहरी क्षमता तैयार की है। 

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement