facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup के मैच PVR Inox पर देख पाएंगे आप, कंपनी कर रही विचार!

Advertisement

PVR Inox: दर्शकों को वापस लाने के लिए मूवी स्क्रीन चेन कई रणनीति अपना रही है।

Last Updated- May 15, 2024 | 12:21 PM IST
PVR Inox shares fell 8%, reached 44 month low PVR Inox का शेयर 8% लुढ़का, 44 महीने के निचले स्तर आया

दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए भारत का सबसे बड़ा सिनेमा ऑपरेटर PVR Inox एक अनोखा तरीका अपना सकता है। चूंकि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फीकी पड़ रही हैं, इसलिए ये सिनेमाघर ICC पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान प्रमुख मैच दिखाने पर विचार कर रहे हैं।

टी20 विश्व कप के अहम मैच दिखाएगी PVR Inox

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी नितिन सूद ने बताया कि कंपनी अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के अहम मैच दिखाएगी। उनका मानना है कि भारत में बेहद लोकप्रिय टी20 क्रिकेट पिछले साल अक्टूबर में हुए एक दिवसीय विश्व कप की तुलना में सिनेमाघरों में ज्यादा दर्शक खींचेगा।

घाटे के बाद कंपनी ने बदली रणनीति

दर्शकों की कमी से जूझ रहे पीवीआर आईनॉक्स ने सिनेमाघरों में फिर से चहल-पहल लाने के लिए नई रणनीति बनाई है। सूद ने कहा, तिमाही नतीजों में 130 करोड़ के घाटे के कारण कंपनी सिर्फ फिल्मों पर निर्भर न रहकर कॉन्सर्ट, खेल और खास कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

इसके अलावा भारतीय दर्शकों को लुभाने के लिए के-पॉप परफॉरमेंस लाने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि एक साल पहले के मुकाबले में मार्च तिमाही के घाटे में कमी आई है, फिर भी फिल्मों की रिलीज में देरी (चुनाव के बाद) को धीमी वृद्धि का कारण माना जा रहा है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों ने बढ़ाई सिनेमाघरों की चुनौती

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों की बढ़ती लोकप्रियता सिनेमाघरों के लिए चुनौती बनी हुई है। मूवी स्क्रीन चेन, जो पिछले साल दो बड़ी कंपनियों के विलय से बनी है, को दर्शकों को आकर्षित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम और JioCinema जैसी सेवाएं कम दाम (रोज एक रुपये से भी कम) में फिल्में और शो दे रही हैं।

दर्शकों को वापस लाने के लिए मूवी स्क्रीन चेन कई रणनीति अपना रही है। सस्ते टिकट के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम (पीवीआर आईनॉक्स पासपोर्ट), पुरानी लोकप्रिय फिल्मों की री-लॉन्च और फिल्म फेस्टिवल के आयोजन जैसी चीजें शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement