facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हीरा आभूषण का योगदान दो-तीन साल में होगा 30 प्रतिशत : टाइटन

Advertisement
Last Updated- February 12, 2023 | 11:29 PM IST
Titan

स्वर्ण आभूषणों के लिए भारतीयों की पसंद चूंकि लगातार मजबूत बनी हुई है, इसलिए अपने राजस्व का 80 प्रतिशत से अधिक भाग तनिष्क से हासिल करने वाली टाइटन इंडस्ट्रीज का कहना है कि अगले दो से तीन साल में हीरा आभूषणों का योगदान बढ़कर 30 प्रतिशत तक होने की उम्मीद है। वर्तमान में फर्म अपने राजस्व का 26 प्रतिशत भाग हीरे जड़ित आभूषणों से प्राप्त करती है।

टाइटन इंडस्ट्रीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक सोंथालिया ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि दिसंबर तिमाही के दौरान आभूषण वर्ग से टाइटन की कुल आय में 11.2 प्रतिशत तक का इजाफा नजर आया है। कंपनी को जनवरी में मांग में तेजी नजर आई है।

सोंथालिया ने कहा कि दिसंबर में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी ने खरीदारों को बाजार से दूर रखा क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि यह बढ़ोतरी अस्थायी है। आखिर में वे खरीदार लौट आए, जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि दाम अधिक बने रहेंगे और शादी-विवाह से संबंधित खरीदारी को टाला नहीं किया जा सकता है।

टाइटन अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनिष्क स्टोर खोल रही है। उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कुल संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। फर्म का इरादा वित्त वर्ष 24 में घरेलू बाजार में अपने आभूषण ब्रांड के स्टोरों की संख्या बढ़कर 40 से 46 तक करने का भी है।

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement