facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चालू वित्त वर्ष में यात्री वाहन खंड की वृद्धि दर घटकर 5-7 फीसदी रहने का अनुमान: TATA Motors

Advertisement
Last Updated- June 04, 2023 | 4:27 PM IST
Tata Motors- टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में यात्री वाहन उद्योग की वृद्धि दर सालाना आधार पर 27 प्रतिशत से घटकर 5-7 प्रतिशत तक रह जाएगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में दबी मांग की वजह से यात्री वाहनों की बिक्री वृद्धि अच्छी रही थी।

वृद्धि को बनाए रखने के लिए कंपनी ने अपनी मौजूदा श्रृंखला को मजबूत करते हुए सीएनजी और इलेक्ट्रिक सहित नए उत्पाद पेश करने की रणनीति बनाई है। टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक (यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन) शैलेश चंद्रा ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड में कुछ नए उत्पादों को छोड़कर यात्री वाहन खंड में मांग में वृद्धि अब स्पष्ट रूप से कम हो गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उद्योग ने सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। चंद्रा ने कहा, ‘‘इस साल (2023-24)… में वृद्धि पांच से सात प्रतिशत के दायरे में रहेगी। लेकिन मुझे यकीन है कि इस वित्त वर्ष के बाद वृद्धि दो अंक में वापस आ जाएगी।”

उन्होंने कहा कि आरडीई (वास्तविक ड्राइविंग उत्सर्जन) बदलाव के कारण वाहनों की कीमतों में वृद्धि के चलते चालू वित्त वर्ष में मांग प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी मांग को बनाए रखन के लिए छोटे बाजारों पर ध्यान दे रही है।

चंद्रा ने कहा कि कंपनी सीएनजी और ईवी मॉडलों के लिहाज से भी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इन दोनों खंड में इस साल अच्छी वृद्धि देखने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - June 4, 2023 | 4:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement