facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एशियन पेंट्स के लाभ में 23% की गिरावट, इन्फीबीम एवेन्यूज के मुनाफे में 49 प्रतिशत का इजाफा

Advertisement

‘तिमाही के दौरान पेंट उद्योग पर कमजोर मांग की स्थिति का असर जारी रहा, खास तौर पर शहरी केंद्रों में।'

Last Updated- February 04, 2025 | 11:14 PM IST
Q3 Results

दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान एशियन पेंट्स के शुद्ध लाभ में 23.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। देश की सबसे बड़ी पेंट विनिर्माता कंपनी का लाभ घटकर 1,110 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि इसके सजावटी पेंट कारोबार (भारत) के वॉल्यूम में 1.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री 8,522 करोड़ रुपये रही। मांग में नरमी के हालात के साथ-साथ कारोबार में गिरावट तथा त्योहारी सीजन के कमजोर रहने से राजस्व प्रभावित हुआ जिससे इसमें 6.1 प्रतिशत की गिरावट आई। सामान्य औद्योगिक और रिफिनिश श्रेणियों के कारण औद्योगिक कारोबार में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई जबकि इसके घरेलू सज्जा कारोबार को नेटवर्क विस्तार की प्रगति से लाभ मिला।

कंपनी ने बताया कि पश्चिमी एशिया में वृद्धि तथा प्रमुख एशियाई बाजारों में व्यापक आर्थिक हालात में सुधार के कारण अंतरराष्ट्रीय कारोबार के राजस्व में रुपये के लिहाज से पांच प्रतिशत और स्थिर मुद्रा में 17.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अमित सिंगले ने विज्ञप्ति में कहा, ‘तिमाही के दौरान पेंट उद्योग पर कमजोर मांग की स्थिति का असर जारी रहा, खास तौर पर शहरी केंद्रों में। हमने औद्योगिक समेत भारत में समूचे कोटिंग कारोबार में 6.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।’

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फीबीम एवेन्यूज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 49 प्रतिशत बढ़कर 64.4 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बताया कि इस दौरान त्योहारी सत्र और छोटे व्यापारियों के बीच पीओएस भुगतान को अपनाने से डिजिटल भुगतान में तेजी आई। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 1,070 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 907 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement