facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रमुख आईटी कंपनियों के नतीजे उम्मीद से कम

Advertisement

वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए भारत की अरबों डॉलर की आईटी कंपनियों के प्रबंधन की टिप्पणियां काफी हद तक गंभीर रहीं हैं। भर्ती के रुझान थोड़े बेहतर रहे।

Last Updated- April 20, 2025 | 10:52 PM IST
IT Sector Q1 Results
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत की शीर्ष सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनियों टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो ने मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजों में कई लिहाज से निराश किया है। इन कंपनियों ने सतर्कता के साथ आगे बढ़ाने का संकेत दिया, क्योंकि वैश्विक व्यापार संकटों से जुड़ी वृहद अनिश्चितताओं ने कारोबारी भावनाओं को कमजोर किया है। वृहद चिंताओं का असर कई मोर्चों पर दिखा, जिसमें कमजोर पूर्वानुमान से लेकर वेतन बढ़ोतरी पर अग्रिम प्रतिबद्धता जताने में हिचकिचाहट शामिल है।

वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए भारत की अरबों डॉलर की आईटी कंपनियों के प्रबंधन की टिप्पणियां काफी हद तक गंभीर रहीं हैं। भर्ती के रुझान थोड़े बेहतर रहे। भर्ती का रुझान थोड़ा बेहतर रहा। टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी और चौथी तिमाही के बीच कुल 1,438 कर्मचारियों को जोड़ा। इससे पिछली तिमाही में इसमें 900 से अधिक की गिरावट हुई थी।

विप्रो के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) श्रीनिवास पलिया ने हाल ही में आमदनी की घोषणा के दौरान कहा, ‘वैश्विक उद्योग का माहौल साल के अधिकांश समय अनिश्चित रहा और हाल ही में शुल्क घोषणाओं ने इसे और बढ़ा दिया है। भले ही प्रौद्योगिकी के पुनर्निर्माण की मांग मजबूत बनी हुई है, लेकिन ग्राहक इसे अधिक सावधानी से देख रहे हैं।’

अमेरिका के शुल्क झटके और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अस्थिर व्यापार नीतियों ने सुधार की किसी भी उम्मीद को खत्म कर दिया है। टीसीएस के प्रबंध निदेशक और सीईओ के कृत्तिवासन ने कहा कि फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 राजस्व के लिहाज से बीते वित्त वर्ष से बेहतर रहेगा, लेकिन उन्होंने चुनौतियों को भी स्वीकार किया।

Advertisement
First Published - April 20, 2025 | 10:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement