facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्पाइसजेट की वापसी से बाजार में बढ़ेगी हलचल

Advertisement

नकदी संकट से जूझ रही स्पाइसजेट ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह शेयर और वारंट के जरिये कुल 2,241.5 करोड़ रुपये जुटाएगी।

Last Updated- December 28, 2023 | 11:10 PM IST
SpiceJet

फिर से रकम जुटाने के साथ स्पाइसजेट की वापसी साल 2024 में भारतीय विमानन बाजार में हलचल मचा सकती है। विमानन सलाहकार फर्म सीएपीए इंडिया ने गुरुवार को कहा कि विमानन कंपनी बाजार में वापसी के तहत अपने जमीन पर खड़े विमानों को वापस सेवा में आएगी और प्रतिस्पर्धा करने के लिए विमानों को पट्टे पर भी लेगी।

नकदी संकट से जूझ रही स्पाइसजेट ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह शेयर और वारंट के जरिये कुल 2,241.5 करोड़ रुपये जुटाएगी। विमानन कंपनी ने कहा था कि 58 कंपनियों को शेयर जारी कर 1,591.5 करोड़ रुपये और 5 अन्य कंपनियों को तरजीही आधार वारंट जारी करते हुए 650 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

विमानन कंपनी ने कहा था कि वह जुटाई गई रकम का उपयोग अपने वैधानिक देनदारियों को पूरा करने में करेगी। इनमें टीडीएस (स्रोत पर कर), वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), भविष्य निधि (पीएफ) आदि मद के बकाये की अदायगी शामिल है।

इसके अलावा वह ऋणदाताओं को पुराने कर्ज का भुगतान करेगी, जमीन पर खड़े विमानों का परिचालन शुरू करेगी, नए विमान खरीदेगी, विमान ईंधन के लिए भुगतान करेगी, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करेगी और सामान्य कामकाज संबंधी खर्च को निपटाएगी।

Also read: Adani Group अबू धाबी की कंपनी के साथ ला रहा जॉइंट वेंचर, नई जोड़ी बनाने के पीछे क्या है मकसद? 

सीएपीए इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘साल 2024 में विमान खरीद के बाजार में काफी तंगी रहने की उम्मीद है मगर हमें उम्मीद है कि स्पाइसजेट अपने जमीन पर खड़े विमानों को परिचालन में लाएगी। साथ ही प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए अपने क्षमता के अनुसार विमान पट्टे पर लेगी।

इसका उद्योग के ढांचे पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और संभवतः घरेलू बाजार की लाभप्रदता प्रभावित होगी।’ फिलहाल स्पाइसेजट के बेड़े में 66 विमान हैं। इन 66 विमानों में से करीब 40 विमान परिचालन में हैं और बाकी जमीन पर खड़े हैं।

सीएपीए इंडिया ने कहा, ‘एक बार नई रकम जुटाने के बाद स्पाइसजेट की वापसी (गो फर्स्ट के अधिग्रहण के साथ अथवा अधिग्रहण के बिना) साल 2024 में उद्योग में सबसे अधिक देखा जाने वाला विकास हो सकता है। इससे बाजार में हलचल हो सकती है। हालांकि, हमारा मानना है कि रकम जुटाने की संरचना नकारात्मक पहलू भी हो सकती है।’

स्पाइसजेट ने हाल ही में दिवालिया विमानन कंपनी गो फर्स्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement