facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कुछ हिस्से के दिवालिया हल से नियम बदलेंगे?

Advertisement

कई बड़े दिवाला मामलों जैसे आधारभूत ढांचे, रीयल एस्टेट, स्टील, थर्मल पॉवर और खुदरा क्षेत्रों में हिस्सावार समाधान योजना को व्यावहारिक रूप में देखने की उम्मीद है।

Last Updated- June 29, 2025 | 10:56 PM IST
NCLT
प्रतीकात्मक तस्वीर

कई समाधान विशेषज्ञ और ऋणदाताओं की समितियां कॉरपोरेट दिवालिया समाधान के लिए अपनी रणनीतियों पर नए सिरे से विचार कर रही हैं। दरअसल भारत के दिवालिया और अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने हालिया अधिसूचना में दिवालिया प्रक्रिया में कंपनियों के फंसे हुए ऋण के कुछ हिस्से की समाधान की अनुमति दे दी है।

आईबीबीआई ने 26 मई को जारी अधिसूचना में दिवालिया विशेषज्ञों और ऋणदाताओं की समितियां को पूरी कंपनी के लिए योजना बनाने के बजाये उसके एक या अधिक फंसी हुई संपत्तियों की समाधान योजना आमंत्रित की थी।

 आईबीबीआई ने अधिसूचना में बताया, ‘दोनों पक्षों को आमंत्रित करने की अनुमति देने से समाधान योजना में समय कम हो सकता है। यह व्यवहार्य क्षेत्रों में मूल्य की गिरावट रोक सकती है और इससे निवेशकों की व्यापक भागीदारी हो सकती है।’

दिवालाया और अक्षमता संहिता (आईबीसी) के विशेषज्ञों ने बताया कि समाधान विशेषज्ञ लंबे समय से इस कदम की मांग कर रहे थे। दरअसल आईबीबीआई ने पूरी कंपनी का पहला समाधान विफल होने की स्थिति में कंपनियों को विशेषतौर पर आंशिक समाधान की अनुमति दे दी थी।  

केएल लीगल ऐंड एसोसिएट्स के प्रबंध साझेदार सोनम चांदवानी ने बताया, ‘हम एकल इकाइयों या संपत्तियों के समूह विशेष तौर पर आधारभूत ढांचा, इंजीनियरिंग, खरीद और विनिर्माण की ढांचागत योजनाओं में बोली लगाने वालों की बढ़ती रुचि देख रहे हैं। समाधान विशेषज्ञ पुराने परिमापन की समीक्षा कर रहे हैं और नए परिदृश्य में मामलों के आधार पर संपत्ति व्यवहार्यता का आकलन कर रहे हैं।’

कई बड़े दिवाला मामलों जैसे आधारभूत ढांचे, रीयल एस्टेट, स्टील, थर्मल पॉवर और खुदरा क्षेत्रों में हिस्सावार समाधान योजना को व्यावहारिक रूप में देखने की उम्मीद है। ग्रांट थॉरटन भारत के साझेदार (ऋण व विशेष स्थितियों) आशीष छावछरिया ने कहा, ‘अच्छा कदम है, कई बड़ी कंपनियां कॉरपोरेट दिवालिया समाधान योजना (सीआईआरपी) में नहीं हैं। लिहाजा अल्पावधि में प्रभाव सुस्त हो सकता है।’

Advertisement
First Published - June 29, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement