facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तिपहिया वाहनों के एक्सपोर्ट में सुस्ती जारी रहने के आसार

Advertisement

सायम (SIAM) के आंकड़े के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में निर्यात 26 प्रतिशत और उसके बाद वित्त वर्ष 2024 में 17 प्रतिशत तक घटा।

Last Updated- June 16, 2024 | 9:45 PM IST
Scope of relief from exports to India

पिछले कुछ वर्षों में सुस्ती से गुजर रहे भारतीय तिपहिया निर्यात में वित्त वर्ष 2025 में भी सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं। श्रीलंका, बांग्लादेश, नाईजीरिया, मिस्र जैसे कई प्रमुख बाजारों में भूराजनीतिक और आ​र्थिक कारकों ने इन क्षेत्रों में सुस्त मांग को बढ़ावा दिया है।

वित्त वर्ष 2025 के पहले दो महीनों में भी गिरावट देखी गई। जहां अप्रैल में निर्यात एक साल पहले के मुकाबले 2.7 प्रतिशत घटा, वही मई में इसमें 11.3 प्रतिशत तक की कमी आई। वित्त वर्ष 2025 में, पियाजियो और टीवीएस मोटर जैसी कंपनियों ने निर्यात में 16 प्रतिशत और 19.9 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की।

यही वजह है कि कुल तिपहिया निर्यात घटा है। सायम (SIAM) के आंकड़े के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 में निर्यात 26 प्रतिशत और उसके बाद वित्त वर्ष 2024 में 17 प्रतिशत तक घटा।

निर्यात में गिरावट मुख्य तौर पर श्रीलंका, बांग्लादेश, नाईजीरिया और मिस्र जैसे प्रमुख बाजारों में भूराजनीतिक एवं आ​र्थिक अ​स्थिरता की वजह से आई है।

प्राइमस पार्टनर्स में प्रबंध निदेशक अनुराग सिंह का मानना है कि इन देशों को गंभीर आ​र्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है जिससे तिपहिया के लिए उनकी मांग पर प्रभाव पड़ा है।

सिंह का मानना है, ‘श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को दबाव से जूझना पड़ रहा है, वहीं नाईजीरिया को ऊंची मुद्रास्फीति और राजनीतिक जो​खिम तथा बांग्लादेश को बढ़ती राजनीतिक अनि​श्चितता का सामना करना पड़ रहा है। इन कारकों ने तिपहिया निर्यात के लिए चुनौतीपूर्ण परिवेश को बढ़ावा दिया है।’

आ​​शिका ग्रुप में विश्लेषक संकेत केलास्कर ने कहा कि ऊंची मुद्रास्फीति, मौद्रिक अवमूल्यन, प्रमुख अमेरिकी बाजारों में आयात प्रतिबंध और कुछ क्षेत्रों में क्वाड्रिसाइकिल की ओर बढ़ते रुझान भारत से निर्यात में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं। उदाहरण के लिए, मिस्र और सोमालिया जैसे देशों ने भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण तिपहिया आयात प्रतिबं​धित किया है।

इन चिंताओं के अलावा, कुछ अफ्रीकी देश आवश्यक वस्तुओं के आयात को प्राथमिकता दे रहे हैं और वाहन आयात प्रतिबं​धित कर रहे हैं। मिस्र और सोमालिया ने सुरक्षा चिंताओं और भीड़-भाड़ से बचने के लिए तिपहिया आयात पूरी तरह से प्रतिबं​धित कर दिया।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement