facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oracle में फिर चली छंटनी की तलवार, हजारों कर्मचारियों को लगा झटका

Advertisement

कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में 28.3 अरब डॉलर में इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड फर्म कर्नेर का अधिग्रहण किया था, जो अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।

Last Updated- June 16, 2023 | 2:57 PM IST
lays off
BS

अमेरिकी दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी Oracle में छंटनी की तलवार एक बार फिर से चली है। ओरेकल ने अपनी हेल्थ यूनिट से सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, नौकरी की पेशकश को रद्द कर दिया और ओपन पॉजिशन्स में कटौती की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। ओरेकल की हेल्थ यूनिट कर्नेर (Cerner) में पिछले महीने ही छंटनी हुई थी। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में 28.3 अरब डॉलर में इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड फर्म कर्नेर का अधिग्रहण किया था, जो अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।

इसलिए हुई छंटनी, निकाले गए कर्मचारियों को इतना मिलेगा पैसा

रिपोर्ट के अनुसार, कर्नेर को अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स ने काम पर रखा था। कर्नेर को इस अमेरिकी डिपार्टमेंट के होममेड मेडिकल रिकॉर्ड को कर्नेर की टेक्नोलॉजी से बदलना है। इस काम से जुड़ी चुनौतियों के कारण ओरेकल ने छंटनी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हटाए गए कर्मचारियों को चार हफ्ते के बराबर वेतन, जितने साल काम किया है, उतने हफ्ते के बराबर अतिरिक्त सैलरी और छुट्टी के दिनों का पैसा दिया जाएगा।

कंपनी में पिछले महीने ही हुई थी छंटनी

कंपनी ने पिछले महीने ही यानी मई में भारी संख्या में छंटनी की थी। करीब 3,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था। एक पूर्व कर्मचारी का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में तब कहा गया था कि छंटनी, मार्केटिंग, इंजीनियरिंग, लेखा, कानूनी और उत्पाद सहित टीमों में हुई थी।

दूसरी ओर, ओरेकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भुना रहा है, क्योंकि इसने कोहेरे, ओपनएआई के एक प्रतियोगी, ने पिछले हफ्ते फंडिंग राउंड में 270 मिलियन डॉलर जुटाए। घोषणा के बाद, कंपनी के संस्थापक लैरी एलिसन ने ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल किया।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement