facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Binance में चली छंटनी की तलवार, गई 1,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी

Advertisement

पिछले हफ्ते, कई अधिकारियों ने भी Binance छोड़ दिया, जिसमें इसके मुख्य रणनीति अधिकारी (Chief Strategy Officer) पैट्रिक हिलमैन भी शामिल थे।

Last Updated- July 15, 2023 | 10:24 AM IST
Binance lays off more than 1,000 employees

क्रिप्टो दिग्गज Binance के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार चली है। कंपनी ने करीब 1,000 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मंदी की आंशका के बीच क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज Binance इस साल छंटनी करने वाली लेटेस्ट अमेरिकी कंपनी बन गई है।

Binance खो सकती हैं एक तिहाई से अधिक कर्मचारी

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टो दिग्गज Binance ने हाल के हफ्तों में 1,000 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया है, जिसके परिणामस्वरूप एक्सचेंज को अपने एक तिहाई से अधिक कर्मचारियों को खोना पड़ सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते, कई अधिकारियों ने भी Binance छोड़ दिया, जिसमें इसके मुख्य रणनीति अधिकारी (Chief Strategy Officer) पैट्रिक हिलमैन भी शामिल थे।

Also read: Binance पर शिकंजा कसते ही क्रिप्टो मार्केट 5 फीसदी टूटा, बिटकॉइन 3 महीने के निचले स्तर पर

धोखाधड़ी के आरोप में Binance पर कस रहा अमेरिकी नियामकों का शिकंजा

अमेरिकी नियामकों ने पिछले महीने कथित तौर पर ‘धोखाधड़ी’ करने के लिए क्रिप्टो एक्सचेंज और उसके CEO चांगपेंग झाओ पर मुकदमा दायर किया था। Binance ने कहा है कि वह ‘जोरदार ढंग से’ अपना बचाव करेगा।

बता दें कि अमेरिकी नियामकों ने अपनी शिकायत में Binance पर ग्राहकों की संपत्ति को गुप्त रूप से नियंत्रित करने का आरोप लगाया गया है, जिससे उन्हें ग्राहकों के फंड को अपने हिसाब से डायवर्ट करने की अनुमति मिलती है। पिछले महीने Binance पर अमेरिकी नियामकों का शिकंजा कसते ही क्रिप्टो मार्केट 5 फीसदी टूट गया और बिटकॉइन 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

Also read: Cristiano Ronaldo की Binance के साथ डील, ‘ForeverCR7: The GOAT’ की लॉन्चिंग आज

छंटनी से भारत के लगभग तीन दर्जन ग्राहक-सेवा कर्मचारी प्रभावित

रिपोर्ट में पूर्व कर्मचारियों के हवाले से कहा गया है कि इस सप्ताह अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। छंटनी की इस प्रक्रिया से ग्राहक-सेवा कर्मचारी अत्यधिक प्रभावित हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि छंटनी ग्लोबल लेवल पर हुई थी, जिसमें भारत के लगभग तीन दर्जन ग्राहक-सेवा कर्मचारी भी शामिल थे।

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement