facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm में Ant Financial की हिस्सेदारी का मूल्य 45% गिरा, RBI की कार्रवाई के बाद बिकवाली तेज

Advertisement

Ant Financial ने Paytm में 9.89% हिस्सेदारी 2,742 करोड़ रुपये में बेची

Last Updated- February 12, 2024 | 10:26 PM IST
Paytm in talks with Zomato to sell its movie & event ticketing business

कंपनी के शेयर के मूल्य में हालिया गिरावट के बाद वन 97 कम्युनिकेशंस में 9.89 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली चीन की Ant Financial का मूल्य सोमवार को गिरकर 2,742 करोड़ रुपये रुपये रह गया है।

वित्तीय क्षेत्र की चीन की इस दिग्गज कंपनी ने साल 2015 के बाद से वन 97 कम्युनिकेशंस में निवेश किया था। 31 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा Paytm पेमेंट बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद से एंट फिन की हिस्सेदारी के मूल्य में 45 प्रतिशत या 2,125 करोड़ रुपये की भारी गिरावट देखी गई है।

सोमवार को वन 97 कम्युनिकेशंस का शेयर 422.6 रुपये पर बंद हुआ।

चीन की यह कंपनी एक साल के दौरान तीन किस्तों में 8,293 करोड़ रुपये की अपनी हिस्सेदारी बेच चुकी है। इस तरह इस महीने की शुरुआत से वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर की कीमतों में आई गिरावट से उसने अपने पोर्टफोलियो का एक बड़ा हिस्सा बचा लिया।

सार्वजनिक रूप से दी गई सूचना के अनुसार अलीबाबा और Ant Financial ने साल 2015 से Paytm में 85.1 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। कंपनी ने नवंबर 2021 में वन 97 कम्युनिकेशंस के सूचीबद्ध होने के बाद शेयर बाजार में शेयर बेचना शुरू किया था।

वन 97 कम्युनिकेशंस का आईपीओ 2,150 रुपये प्रति शेयर पर पेश किया गया था और Ant Financial ने साल 2023 की पहली तिमाही में 616 रुपये प्रति शेयर, दूसरी तिमाही में 755 रुपये प्रति शेयर और साल 2023 की तीसरी तिमाही में 856 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर अपनी हिस्सेदारी छोड़ी थी। ब्लूमबर्ग से एकत्र किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement