facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईलॉन मस्क के Twitter की वैल्यू घटकर रह गई केवल 33 प्रतिशत: रिपोर्ट्स

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 4:19 PM IST
Elon Musk

बीते साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को खरीदा था। इस प्लेटफॉर्म को खरीदने के लिए मस्क ने मोटी रकम खर्च की थी। लेकिन अब 7 महीने बाद मस्क के हाथों मायूसी लगी है। दरअसल, जिस ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क ने करीब $44 बिलियन खर्च किए थे उसकी वैल्यू अब गिरकर एक तिहाई हो गई है। इसकी जानकारी फिडेलिटी ने दी है, जिसने हाल ही में कंपनी के इक्विटी स्टेक का आंकलन किया है।

मस्क इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने Twitter खरीदने के लिए बहुत ज्यादा रकम खर्च की है। गौर करने वाली बात है कि मस्क ने ट्विटर $44 बिलियन में खरीदा था। कुछ समय पहले ही मस्क ने खुद कहा था कि ट्विटर खरीदने के लिए जो रकम उन्होंने चुकाई थी ट्विटर की वैल्यू उसके आधे से भी कम है।

वैसे अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ट्विटर की कम वैल्यूएशन की जानकारी फिडेलिटी को कैसे लगी। फिडेलिटी ने ट्विटर पर अपना स्टेक सबसे पहले नवंबर में घटाकर 44 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद दिसंबर और फरवरी में और भी कटौती की थी।

जब से एलन मस्क ने पदभार संभाला है, ट्विटर को कई तरह की फाइनेंशियल परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। मस्क ने कंपनी के $13 बिलियन के कर्ज को कम करने के लिए कई फैसले लिए जिसने कंपनी की मुश्किलें बढ़ाई हैं। इसके अलावा कंटेंट मॉडरेशन ने भी कंपनी की छवि खराब की है। जिसके चलते प्लेटफॉर्म का विज्ञापन से आने वाला रेवेन्यू 50 प्रतिशत तक गिर गया है।

ट्विटर ने ‘ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन’ बेचना शुरू किया था ताकि इस घाटे को कम किया जा सके लेकिन अभी तक इसमें कंपनी को कोई कामयाबी नहीं मिली है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, ट्विटर में मस्क का निवेश अब $8.8 बिलियन का बचा है। पिछले साल ट्विटर के 79 प्रतिशत स्टेक लेने के लिए मस्क ने $25 बिलियन खर्च किए थे।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement