facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIAS की रिपोर्ट में Nifty50 कंपनियों को लेकर बड़ा खुलासा, दुनिया करेगी सलाम

Advertisement

IIAS की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर के आखिर के खुलासों के आधार पर हमने Nifty-50 की 62% कंपनियों के बारे में मालूम चला है।

Last Updated- December 31, 2024 | 11:03 PM IST
Nifty 50

सितंबर 2024 के खुलासों के मुताबिक निफ्टी-50 की आधी से ज्यादा कंपनियों का जलवायु लक्ष्य है। यह लक्ष्य नेट जीरो या कार्बन न्यूट्रिलिटी या दोनों का है। प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज ने ये निष्कर्ष निकाले हैं।

आईआईएएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर के आखिर के खुलासों के आधार पर हमने पाया कि निफ्टी-50 की 62 फीसदी कंपनियों का नेट जीरो या कार्बन न्यूट्रिलिटी का लक्ष्य है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों जलवायु लक्ष्यों को लेकर प्रतिबद्धता जताने वाली कंपनियों ने ज्यादातर सख्त कार्बन शून्य का विकल्प चुना है।

आईआईएएस ने कहा कि निफ्टी की इन 31 कंपनियों में आईटी फर्म इन्फोसिस शामिल है जो साल 2020 से कार्बन न्यूट्रल है। 31 कंपनियों में से 20 कंपनियों का नेट जीरो लक्ष्य है जबकि 11 का कार्बन न्यूट्रिलिटी लक्ष्य। आईआईएएस ने कहा कि चार कंपनियों ने नेट जीरो और तात्कालिक कार्बन न्यूट्रिलिटी दोनों लक्ष्य घोषित किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बाकी 19 कंपनियों में से किसी ने भी नेट जीरो या कार्बन न्यूट्रिलिटी के लक्ष्य वर्ष के लिए प्रतिबद्धता नहीं जताई है। इन्फोसिस को छोड़ दें तो कार्बन न्यूट्रिलिटी लक्ष्य को लेकर सबसे निकट सिप्ला है, जिसका लक्ष्य 2025 है। सबसे लंबा लक्षित वर्ष 2070 मारुति सुजूकी ने रखा है।

इसी तरह टीसीएस ने साल 2030 तक नेट जीरो लक्ष्य तय किया है। एनटीपीसी का नेट जीरो का लक्ष्य 2070 का है। नेट जीरो का मतलब यह है कि कंपनी सभी ग्रीन हाइड्रोजन गैस उत्सर्जन – कार्बन, मीथेन या सल्फर डायऑक्साइड का उत्सर्जन अपने सभी सप्लाई चेन में घटाएगी।

Advertisement
First Published - December 31, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement