facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जोमैटो में दिख रहा तेजी का आसार, HSBC ने इसलिए जताई बदलाव की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 8:16 PM IST
Growing hunger for Zomato: HSBC sees 64% upside

जोमैटो का शेयर इस कैलेंडर वर्ष में अब तक 9 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है और बीएसई के सेंसेक्स की तुलना में उसका प्रदर्शन कमजोर है। सेंसेक्स में समान अव​धि के दौरान करीब 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इस कमजोर प्रदर्शन के बावजूद HSBC के विश्लेषकों का मानना है कि यह शेयर 87 रुपये पर पहुंच सकता है जो उसके मौजूदा स्तरों की तुलना में 64 प्रतिशत की तेजी है।

HSBC के विश्लेषकों योगेश अग्रवाल और अ​भिषेक पाठक ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि फूड डिलिवरी उद्योग ने पिछले कुछ महीनों से कमजोरी दर्ज की है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘चालू वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में हमें सकल ऑर्डर वैल्यू (GOV) सालाना आधार पर करीब 9 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है, जो 15 प्रतिशत के हमारे मध्याव​धि अनुमानों से कम है। जोमैटो में निवेशकों के लिए कई बदलाव दिखे हैं।’

दिसंबर 2022 में समाप्त तीसरी तिमाही में जोमैटो का नुकसान पूर्ववर्ती अव​धि के 63.2 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 346.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 250.8 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया।

विश्लेषकों का कहना है कि ​​ब्लिं​कइट को शामिल किए जाने की वजह से नुकसान सालाना आधार पर करीब 5.5 गुना बढ़ गया। इस बीच, राजस्व 75 प्रतिशत बढ़कर 1,948.2 करोड़ रुपये हो गया, जो सालाना आधार पर 1,112 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

HSBC का कहना है कि जोमैटो ने ​स्विगी के हाथों गंवाई अपनी बाजार भागीदारी में अब सुधार दर्ज किया है। कंपनी को जोमैटो गोल्ड की पेशकश से मदद मिली है।

2021-22 में जोमैटो की बाजार भागीदारी 55 प्रतिशत थी, जबकि ​स्विगी के लिए यह आंकड़ा 45 प्रतिशत था। HSBC का कहना है कि 2023-24 में जोमैटो के लिए बाजार भागीदारी का आंकड़ा बढ़कर 57 प्रतिशत, जबकि प्रतिस्पर्धी ​​स्विगी के लिए 43 प्रतिशत रह सकता है।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement