facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शहरी खपत पर सतर्कता के साथ दिख रही उम्मीद भी, ग्रामीण मांग में सुधार

Advertisement

कंपनी ने गुरुवार को कहा कि अच्छे मॉनसून और गांवों में मजदूरी में वृद्धि के कारण ग्रामीण मांग सुधर रही है। लेकिन शहरी मांग में ऐसे रुझान नहीं दिख रहे हैं।

Last Updated- June 12, 2025 | 11:07 PM IST
GST on FMCG

प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल हाइजीन ऐंड हेल्थ केयर (पीजीएचएचसी) का कहना है कि शहरी भारत लगातार वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा है और कंपनी भविष्य के लिए सतर्कता के साथ आशावादी दृष्टिकोण अपना रही है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि अच्छे मॉनसून और गांवों में मजदूरी में वृद्धि के कारण ग्रामीण मांग सुधर रही है। लेकिन शहरी मांग में ऐसे रुझान नहीं दिख रहे हैं।

पीजीएचएचसी में मुख्य वित्तीय अ​धिकारी मृणालिनी श्रीनिवासन ने कॉन्फ्रेंस कॉल में निवेशकों से कहा, ‘हम सरकार और निजी निवेश की निरंतरता तथा कर संग्रह एवं विदेशी मुद्रा भंडार जैसे आर्थिक संकेतकों के मजबूत रहने से आगे के लिए सावधानी के साथ आशावादी दृष्टिकोण अपना रहे हैं। लेकिन वैश्विक व्यापार नीतियों पर नजर रखनी होगी, जिनका असर महंगाई और संभावित रूप से मांग पर पड़ेगा।’

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वै​श्विक प्रतिस्प​र्धियों के मुकाबले लगातार तेजी से बढ़ रही है। लेकिन पिछले तीन वर्षों के औसत की तुलना में तेज गिरावट को भी स्वीकार करना होगा। इस वर्ष के लिए अनुमानित 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत अभी भी पिछले 10 वर्षों के ट्रेंड के तहत अच्छी वृद्धि करेगा।

देश में महिला देखभाल श्रेणी के बारे में बात करते हुए पीएंडजी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी वी कुमार ने निवेशकों को बताया कि पिछले 30 वर्षों में इस कैटेगरी में 100 गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘हाल के दिनों में नवाचार का हमारा इतिहास मजबूत रहा है, हम नए उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करने और उन्हें मौजूदा और नए कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में मदद करने के लिए अपनी प्रत्येक कैटेगरी में और पूरे पोर्टफोलियो में नवाचार विकसित करने में प्रयासरत रहते हैं।’

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement