facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अच्छे स्टार्टअप के लिए फंड की कोई कमी नहीं: अमिताभ कांत

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘...आज का स्टार्टअप कल फॉर्च्यून 500 कंपनी होगी। इसलिए वित्तीय स्तर पर सूझ-बूझ के साथ कदम और संचालन व्यवस्था का मुद्दा महत्वपूर्ण है।’

Last Updated- July 03, 2023 | 2:24 PM IST
There is no dearth of funds for good startups: Amitabh Kant

Fund for Startups: भारत के G-20 शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि इनोवेशन और स्टार्टअप परिवेश आज दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मजबूत स्थिति में है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे स्टार्टअप के लिये फंड की कोई कमी नहीं है।

कांत ने स्टार्टअप20 शिखर कार्यक्रम में एक मजबूत स्टार्टअप परिवेश के लिए ‘फंड ऑफ फंड’ (ऐसा कोष जो दूसरे कोष में निवेश करता है), कर्ज सुलभ होने से जुड़ी योजनाएं और बेहतर संचालन व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप ने कम लागत पर स्तरीय समाधान सफलतापूर्वक सुलभ कराया है।

कांत ने कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र में फंड की कोई कमी नहीं है और अच्छे स्टार्टअप के लिए पूंजी हमेशा उपलब्ध हैं। दुनिया में फंड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और उनकी नजर हमेशा अच्छी परियोजनाओं पर होती है। कांत ने भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे … बायोमेट्रिक आईडी, डिजिटल भुगतान और इस संदर्भ में स्टार्टअप परिवेश की मजबूत सफलता के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि देश ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, भारत में 1,00,000 से अधिक स्टार्टअप और 108 यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप) हैं। कांत ने स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए स्व-नियमन और बेहतर संचालन व्यवस्था की जरूरत भी बताई।

उन्होंने कहा, ‘…आज का स्टार्टअप कल फॉर्च्यून 500 कंपनी होगी। इसलिए वित्तीय स्तर पर सूझ-बूझ के साथ कदम और संचालन व्यवस्था का मुद्दा महत्वपूर्ण है।’

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 2:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement