facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फर्जी कॉल कर उड़ान रोकने पर होगी सजा! केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने कहा- मंत्रालय लाएगा नया कानून

Advertisement

Fake bomb threat calls: बीते चार दिनों में 20 से अधिक फर्जी फोन कॉल के कारण उड़ानों के मार्ग को बदला गया है या उनमें विलंब हुआ है।

Last Updated- October 17, 2024 | 11:12 PM IST
Four flights received bomb threat through post on 'X', panic at airports; BCAS seeks help from security agencies ‘X’ पर पोस्ट के जरिये चार उड़ानों को मिली बम की धमकी, हवाई अड्डों पर मचा हड़कंप; BCAS ने सुरक्षा एजेंसियों से मांगी मदद

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने गुरुवार को बताया कि झूठी बम धमकियों और उड़ान में व्यवधान के लिए जिम्मेदार फर्जी कॉल करने वालों को दंडित करने के उद्देश्य से नया कानून लाया जाएगा। इस सिलसिले में नागर विमानन मंत्रालय अभी कानून व न्याय मंत्रालय और गृह मंत्रालय से बातचीत कर रहा है।

मंत्रालय ने यह कदम फर्जी फोन कॉल में तेजी से इजाफा होने के कारण उठाया है। दरअसल, बीते चार दिनों में 20 से अधिक फर्जी फोन कॉल के कारण उड़ानों के मार्ग को बदला गया है या उनमें विलंब हुआ है।

नायडू ने कहा, ‘हमारी पहली और सबसे अधिक प्राथमिकता ऐसी घटनाओं को रोकना है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोग इस तरीके को मजाक या बदले की भावना से नहीं करें। हम एयरलाइंस के दर्द को समझते हैं। हम उनकी चिंताओं को समझने के लिए उनसे बातचीत भी कर रहे हैं।’

उन्होंने गुरुवार शाम को कहा, ‘मौजूदा नियमों और कानूनों में कुछ बदलाव की जरूरत है। हम सभी पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस क्रम में कानून और गृह मंत्रालय से भी बातचीत जारी है।’

मंत्रालय के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि कठोर दंड के लिए कानून मंत्रालय से बातचीत जारी है। इस प्रस्तावित कानून में किसी व्यक्ति के फर्जी कॉल करने पर पांच साल तक उड़ान पर प्रतिबंध सहित महत्त्वपूर्ण रूप से आर्थिक दंड शामिल हो सकता है।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement