facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ये हैं भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली कंपनियां, नंबर दो पर Tata Motors, नंबर 1 का दबदबा बरकरार

Advertisement

FY24 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों की लिस्ट जारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और HDFC बैंक ने मारी बाजी

Last Updated- February 20, 2025 | 12:00 AM IST
Tata Motors

भारत की सबसे दमदार कंपनियों की लिस्ट 2024 Burgundy Private Hurun India 500 जारी हो गई है, और एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बाजी मार ली है। यह कंपनी न सिर्फ सबसे ज्यादा कमाने वाली बनी बल्कि सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली भी रही। FY 2024 में रिलायंस ने ₹9.3 लाख करोड़ का राजस्व कमाया, जो पिछले साल से 3% ज्यादा है। वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹79,020 करोड़ पहुंच गया, जो 7% की बढ़त को दिखाता है।

500 टॉप कंपनियों का धमाल

इस साल की रिपोर्ट में भारत की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों का प्रदर्शन सामने आया। इनका औसत राजस्व ₹18,700 करोड़ रहा, जिसमें से 146 कंपनियों की कमाई ₹10,000 करोड़ से ज्यादा थी। टॉप पर रहने के लिए मुकाबला कड़ा था, लेकिन कुछ कंपनियों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं –

कौन-कौन चमका?

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज – ₹9,30,529 करोड़ की कमाई और 1.9 का वैल्यू-टू-रेवेन्यू मल्टीपल, एनर्जी सेक्टर में सबसे मजबूत।
  • टाटा मोटर्स – ₹4,43,878 करोड़ की कमाई, शानदार 27% सालाना बढ़त।
  • HDFC बैंक – ₹4,07,995 करोड़ की कमाई, 99% ग्रोथ के साथ जबरदस्त वापसी, 3.5 का वैल्यू-टू-रेवेन्यू मल्टीपल।
  • TCS – ₹2,45,315 करोड़ की कमाई, 6.6 का सबसे ऊंचा वैल्यू-टू-रेवेन्यू मल्टीपल, सॉफ्टवेयर सेक्टर का किंग

2024 Burgundy Private Hurun India 500: सबसे ज्यादा रेवेन्यू वाली टॉप कंपनियां

rilhdfcbanks

2024 Burgundy Private Hurun India 500: सबसे ज्यादा नेट मुनाफा कमाने वाली टॉप कंपनियां

highestprofitcompanoes

मुनाफे में भी जबरदस्त उछाल

2024 की टॉप 500 कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा 21% बढ़कर ₹8.2 लाख करोड़ पहुंच गया। खासतौर पर एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विसेज, सॉफ्टवेयर, ऑटोमोबाइल और हेल्थकेयर सेक्टर ने जबरदस्त मुनाफा कमाया। FY24 के कुल मुनाफे का 70% हिस्सा सिर्फ इन सेक्टर्स ने अपने नाम कर लिया।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement