facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 मई से कॉल और मैसेज में होने वाले हैं ये बदलाव, TRAI ला रहा है ये नया फिल्टर

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 1:34 PM IST
Incoming Call and SMS New Rules
Shutter Stock

Mobile Calling New Rule: अगर आप फर्जी कॉल और SMS से तंग आ गए हैं तो चिंता न करिए टेलीकॉम रेगुलेटर (TRAI) के इस नए बदलाव से आपको इनसे छुटाकारा मिलने वाला है। जी हां, TRAI 1 मई से इनकमिंग कॉल्स और SMS के लिए नया नियम लागू कर रहा है।

इस नए नियम में TRAI ने एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फिल्टर डाला है जिसके जरिए किसी भी यूजर के नंबर पर बैंकिंग या अन्य मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लग सकेगा। इस सर्विस के लागू होते ही यूजर्स को इन सभी फेक कॉल और मैसेज से छुटकारा मिल जाएगा।

Photo Credit: Shutter Stock

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इस नियम को लेकर सूचित कर दिया है। इस नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पैम फिल्टर को टेलीकॉम कंपनियां 1 मई से फोन कॉल और मैसेज के लिए लगा देंगी।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने AI फिल्टर लगाने की सुविधा शुरू कर दी है। वहीं, रिलायंस जियो जल्द ही इस फिल्टर को अपने यूजर्स के लिए लाने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि ट्राई के इस आदेश के बाद देश में AI फिल्टर की शुरुआत 1 मई 2023 से हो जाएगी।

कॉल आईडी फीचर भी लाएगा TRAI

AI फिल्टर के अलावा, ट्राई कॉल आईडी फीचर भी लाने की योजना बना रहा है। इस फीचर के आने से यूजर को कॉल करने वाले की फोटो और नाम की जानकारी उसके फोन पर डिस्प्ले हो जाएगी । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे में तीनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Airtel, Vi और Jio इस फीचर के लिए TrueCaller से बात कर रही है।

Photo Credit: Shutter Stock

हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि प्राइवेसी के कारण कंपनियां इस फीचर को लाने में बच रही हैं।

बता दें कि बैंकिंग फ्रॉड से जुड़े कई मामलों के कारण TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों से प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज के टेम्पलेट्स में बदलाव करने के लिए कहा था । साथ ही ऐसा फिल्टर लाने को कहा था जिससे ऐसे फर्जी कॉल और SMS पर लगाम लगई जा सके।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 1:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement