facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JK Lakshmi Cement में मर्ज होगी ये तीन सीमेंट कंपनियां, BSE और NSE ने दी मंजूरी

Advertisement

उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के लिए इसके शेयरधारकों को कंपनी में उनके द्वारा रखे गए प्रत्येक 100 शेयरों के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट के चार शेयर प्राप्त होंगे।

Last Updated- January 02, 2025 | 9:50 PM IST
These three cement companies will merge into JK Lakshmi Cement, BSE and NSE approved JK Lakshmi Cement में मर्ज होगी ये तीन सीमेंट कंपनियां, BSE और NSE ने दी मंजूरी

प्रमुख शेयर बाजारों एनएसई और बीएसई ने तीन अनुषंगी कंपनियों के जेके लक्ष्मी सीमेंट में विलय को मंजूरी दे दी है। विलय की योजना के अनुसार, तीन अनुषंगी कंपनियों उदयपुर सीमेंट वर्क्स, हंसदीप इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडिंग, और हाईड्राइव डेवलपर्स ऐंड इंडस्ट्रीज का जेके लक्ष्मी सीमेंट में विलय हो रहा है।

जेके लक्ष्मी सीमेंट ने बीएसई को दी गई नियामकीय सूचना में कहा, ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि बीएसई और एनएसई ने एक जनवरी, 2025 के अपने पत्रों के माध्यम से प्रस्तावित योजना के लिए ‘कोई प्रतिकूल अवलोकन’ या ‘अनापत्ति’ के साथ सूचीबद्धता विनियमों के विनियमन 37 के तहत आवश्यक अपने अवलोकन पत्र जारी किए हैं।’

31 जुलाई, 2024 को जेके लक्ष्मी सीमेंट के बोर्ड ने विलय योजना को मंजूरी दे दी थी, जो समूह संरचना को सरल बनाएगी और सीमेंट और सीमेंट उत्पादों के व्यवसाय पर केंद्रित एक संयुक्त इकाई होने के लिए इसे और अधिक व्यावसायिक रूप से सार्थक बनाएगी।

उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के लिए इसके शेयरधारकों को कंपनी में उनके द्वारा रखे गए प्रत्येक 100 शेयरों के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट के चार शेयर प्राप्त होंगे।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 9:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement