facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group की यह कंपनी बिहार में करेगी $3 अरब का निवेश, सोमवार को शेयरों पर रखें नजर!

Advertisement

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पावर बिहार के भगलपुर में 2400 मेगावाट का संयंत्र लगाएगी, 26,482 करोड़ निवेश से बने इस प्रोजेक्ट में हजारों को रोजगार और बिहार को सस्ती बिजली मिलेगी

Last Updated- September 13, 2025 | 8:16 PM IST
Adani Group
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अदाणी पावर ने बिहार में एक नया बिजली संयंत्र लगाने की घोषणा की है। यह संयंत्र 2400 मेगावाट का होगा और इसे बनाने में करीब 26,482 करोड़ रुपये (3 अरब डॉलर) का निवेश होगा। यह संयंत्र भगलपुर जिले के पिरपैंती में बनेगा। कंपनी ने बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) के साथ 25 साल के लिए बिजली आपूर्ति का करार किया है।

सबसे सस्ती दर पर मिला प्रोजेक्ट

अदाणी पावर को यह प्रोजेक्ट अगस्त में मिला था। कंपनी ने नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के लिए सबसे कम 6.075 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली देने का वादा किया। 

Also Read: 5 टुकड़ों में बंटेगा Adani Group का मल्टीबैगर स्टॉक, बोर्ड ने दी मंजूरी; 5 साल में दे चुका 1500% रिटर्न

इस संयंत्र में तीन यूनिट होंगी, और प्रत्येक यूनिट 800 मेगावाट की होगी। इसे डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (DBFOO) मॉडल के तहत बनाया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य 60 महीनों में इस संयंत्र को शुरू करना है।

कोयले की आपूर्ति और रोजगार

इस संयंत्र के लिए कोयले की आपूर्ति भारत सरकार की शक्ति नीति के तहत होगी। निर्माण के दौरान 10,000 से 12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। संयंत्र शुरू होने के बाद करीब 3,000 लोगों को नियमित नौकरी मिलेगी।

अदाणी पावर, जो गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी समूह का हिस्सा है, भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर कंपनी है। इसकी कुल स्थापित थर्मल पावर क्षमता 18,110 मेगावाट है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 3.88 फीसदी की गिरावट के साथ 648.65 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 2,50,180.34 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयरों ने दो साल, तीन साल और पांच साल में क्रमश: 67.98 फीसदी, 63.10 और 1634.36 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - September 13, 2025 | 8:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement