facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस कंपनी ने सरकार को दिया करीब ढाई हजार करोड़ का डिविडेंड, 70 फीसदी बढ़े शेयर

Advertisement

एलआईसी आईपीओ के लॉन्च के एक साल बाद, कंपनी के स्टॉक को अक्सर बाजार विशेषज्ञों द्वारा धन विनाशक के रूप में लेबल किया गया था।

Last Updated- March 02, 2024 | 9:33 AM IST
LIC

भारत सरकार को एक कंपनी से डिविडेंड के रूप में 2,441 करोड़ की राशि मिली है। ये राशि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने डिविडेंड के तौर पर दी है। इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने 2,441.44 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक सौंपा है।

बता दें, इस मौके पर फाइनेंस सेक्रेटरी विवेक जोशी भी उपस्थिति थे। एलआईसी के चेयरमैन ने वित्त मंत्री को ये चेक सौंपा।

चढ़े शेयर

इसी बीच LIC के शेयरों में भी उछाल देखा गया। शुक्रवार को 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 1,029.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 8.93 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 6 महीने में इसके शेयरों का भाव करीब 56.38 फीसदी बढ़ा है। पिछले एक साल में LIC ने 71.34 फीसदी का अच्छा रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें- GST Collection: फरवरी में 13.6 फीसदी बढ़ा जीएसटी संग्रह, सरकार की झोली में आई अब तक की तीसरी सबसे बड़ी रकम

दिसंबर में, एलआईसी ने बाजार मूल्यांकन के हिसाब से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान पीएसयू फर्म बन गई। अब तक, रिलायंस इंडस्ट्रीज ₹19,46,521.81 करोड़ के बाजार पूंजीकरण के साथ भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है, इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (₹14,53,649.63 करोड़), एचडीएफसी बैंक (₹10,97,634.10 करोड़), आईसीआईसीआई बैंक (₹7 ,18,367.25 )2, इंफोसिस ( ₹7,00,077.62 करोड़) और एलआईसी ( ₹6,32,721.15 करोड़) पर हैं।

एलआईसी आईपीओ के लॉन्च के एक साल बाद, कंपनी के स्टॉक को अक्सर बाजार विशेषज्ञों द्वारा धन विनाशक के रूप में लेबल किया गया था। हालांकि, कंपनी का शेयर पिछले 5-6 महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। केंद्र सरकार ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से एलआईसी में 22.13 करोड़ से अधिक शेयर या 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची।

 

 

Advertisement
First Published - March 2, 2024 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement