facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises और Adani Transmission समेत अदाणी ग्रुप की यह कंपनी भी जुटा सकती है फंड

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 11:15 AM IST
Adani Total Gas

Adani Group Stocks: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों (Adani Group Stocks) को 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना से सहारा मिल सकता है। सप्ताहांत में अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने पात्र संस्थागत नियोजन (qualified institutional placement route) के जरिये क्रमश: 12,500 करोड़ रुपये व 8,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की थी।

गौतम अदाणी की अगुआई वाली बंदरगाह से लेकर बिजली क्षेत्र की दिग्गज की तरफ से पूंजी जुटाने का यह नया मामला होगा।

जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद उसे 20,000 करोड़ रुपये के FPO को टालना पड़ा था। इस रिपोर्ट से निवेशकों का भरोसा डगमगा गया था और इस वजह से समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें काफी नीचे आ गई थी।

एक विश्लेषक ने कहा, जनवरी की रिपोर्ट के बाद चार महीने से कम अवधि में रकम जुटाने का प्रस्ताव बाजार को सही संकेत देगा। यह बताता है कि समूह बाजार में एक बार फिर उतरने को लेकर पर्याप्त रूप से भरोसेमंद है और बड़े निवेशकों से कुछ प्रतिबद्ध‍ता हासिल हुई है।

विश्लेषकों के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2022 में कमरे की दरें 6,100 रुपये रही, जिसके 2023 में 7,106 रुपये और 2024 में 7,639 रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा मध्यम अवधि में मांग-आपूर्ति का आयाम भारतीय हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए बेहतर बना रहेगा।

अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी की भी फंड जुटाने की योजना

इसके अलावा अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी ने अपनी बोर्ड बैठक को पुनर्निर्धारित किया है। यह बैठक 13 मई से 24 मई को होनी थी। इसे पुनर्निर्धारित करने के लिए ‘कुछ विशेष परिस्थितियों’ का हवाला दिया गया था। बोर्ड की बैठक धन जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के लिए निर्धारित है।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement