facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Q3 Results: TATA की इस कंपनी ने Q3 में कमाए इतने करोड़, निवेशक रखें नजर

Advertisement

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,076 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। 

Last Updated- February 04, 2025 | 6:39 PM IST
Q3 results

टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा पावर का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1,188 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,076 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 15,793 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15,294 करोड़ रुपये थी।

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘हमें पिछली 21 तिमाहियों में शुद्ध लाभ में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की है और हमारे सभी व्यवसाय इस वृद्धि में योगदान दे रहे हैं।”

क्या करती है टाटा पावर?

टाटा पावर भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में से एक है, जो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, और डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में काम करती है। यह टाटा समूह की एक प्रमुख कंपनी है, जिसकी स्थापना 1919 में की गई थी। कंपनी की उपस्थिति भारत सहित कई अन्य देशों में भी है।

टाटा पावर टाटा समूह (Tata Group) की एक सहायक कंपनी है। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी टाटा संस (Tata Sons) की है, जो टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है। इसके अलावा, कई घरेलू और विदेशी निवेशक भी कंपनी में हिस्सेदारी रखते हैं।

टाटा पावर अपनी आय मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन से अर्जित करती है। कंपनी अब पारंपरिक ऊर्जा के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी पर भी ध्यान दे रही है।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement