facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए साल के साथ Tata Group की इस कंपनी का खत्म हो जाएगा वजूद! Tata Consumer के साथ होगा मर्जर

Advertisement

Tata कंज्यूमर की तरफ से यह घोषणा टाटा कॉफी के सभी कारोबार को अपने साथ विलय करने की घोषणा के लगभग दो साल बाद पहली बाद आई है।

Last Updated- December 29, 2023 | 11:56 AM IST
Tata Consumer announced to raise Rs 6,500 crore, apart from two acquisitions, this is the plan, shares also rise Tata Consumer ने किया 6,500 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान, दो अधिग्रहण के अलावा ये है प्लान, शेयरों में भी उछाल

Tata Consumer-Tata Coffee Merger: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCPL) का टाटा कॉफी (TCL) के साथ मर्जर नए साल यानी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी हो जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

टाटा कंज्यूमर की तरफ से यह घोषणा टाटा कॉफी के सभी कारोबार को अपने साथ विलय करने की घोषणा के लगभग दो साल बाद पहली बाद आई है।

बता दें कि टीसीपीएल ने तालमेल और दक्षता सुधारने की रणनीतिक प्राथमिकता के अनुरूप पुनर्गठन योजना के तहत टाटा कॉफी के सभी कारोबारों का अपने या उसकी सहायक कंपनियों के साथ विलय करने की घोषणा की थी।

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की कोलकाता पीठ ने पिछले महीने टीसीएल के टीसीपीएल और टीसीपीएल बेवरेजेज एंड फूड्स (TBFL) के मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी के साथ मर्जर को मंजूरी दे दी थी।

यह भी पढ़ें: HUL: कंपनी ने वितरकों के निश्चित मार्जिन में कटौती की, परिवर्तन योग्य मार्जिन में किया इजाफा

कंपनी ने गुरुवार को कहा कि जहां टीसीएल के बागान कारोबार को टीबीएफएल में अलग कर दिया जाएगा। वहीं टीसीएल के शेष कारोबार का टीसीपीएल में मर्जर कर दिया जाएगा। इसमें उसका एक्सट्रेक्शन और ब्रांडेड कॉफी कारोबार भी शामिल है।

समझौते की योजना के तहत टीसीएल के शेयरधारकों को टीसीएल में उनके द्वारा रखे गए प्रत्येक 10 इक्विटी शेयरों के बदले टीसीपीएल के कुल तीन इक्विटी शेयर मिलेंगे। यह प्रक्रिया टीसीएल के 22 इक्विटी शेयरों के लिए टीसीपीएल का एक इक्विटी शेयर जारी करके किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि विलय के लिए टीसीएल के प्रत्येक 55 इक्विटी शेयरों के लिए टीसीपीएल के 14 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। टीसीपीएल के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 1.47 प्रतिशत बढ़कर 1,042.10 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement