facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मार्केट में तहलका मचा रहा यह क्रिप्टो कॉइन, 17 दिन में 7000% का रिटर्न

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 9:23 PM IST
Crypto

क्रिप्टो करेंसी अक्सर ही चर्चाओं में रहती है। इसी बीच नई क्रिप्टो करेंसी पेपे कॉइन ने धमाल मचा दिया है। 16 अप्रैल को लॉन्च हुआ यह कॉइन केवल 17 दिनों में 7000% चढ़ गया है। आजकल ऐसे कॉइन मार्केट में खूब आने लगे हैं जो किसी मीम से प्रेरित होते हैं। इसी फेहरिस्त में पेपे कॉइन भी मेढक के एक मीम से प्रेरित है। इस उछाल का ही असर है कि जहां इस कॉइन का अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ट्रेडिंग वॉल्यूम $408,000 था वह एक हफ्ते बाद ही $2.6 बिलियन हो गया।

पेपे कॉइन की वैल्यू सेंट के एक प्रतिशत के बराबर है। 5 मई को यह कॉइन अपने ऑल टाइम हाई पर था। हालांकि, अब तब से इसकी वैल्यू 60 प्रतिशत तक गिर गई है। 5 मई को यह कॉइन अपने ऑल टाइम हाई पर था, इसलिए इसकी मार्केट वैल्यू 1.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुच गई है।

वैल्यू गिरने के बावजूद, पेपे कॉइन का मार्केट कैपेटालाइजेशन अभी भी $740 मिलियन है। इस तरह से यह Dogecoin और Shiba Inu के बाद तीसरा सबसे बड़ा मीम कॉइन है। Dogecoin का मार्केट कैप $10 बिलियन है वहीं Shiba Inu का मार्केट कैप $5 बिलियन है।

Memecoins में हालिया उछाल 2023 में बिटकॉइन की मंदी के बाद देखने को मिला है। अप्रैल के मध्य से बिटकॉइन की कीमत में 6% की गिरावट आई है, जो वर्तमान में $27,416 है।

पेपे की वेबसाइट के अनुसार, कॉइन “लोगों के लिए” “कोई औपचारिक टीम या रोड मैप नहीं” के साथ लॉन्च किया गया था और यह “पूरी तरह से बेकार और केवल मनोरंजन के लिए” है। इसके बावजूद, डेटा फर्म मेसारी के अनुसार, पेपे कॉइन सबसे तेजी से बढ़ने वाली क्रिप्टोकरंसी है, जो दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकचेन एथेरम पर होस्ट की जाती है।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement