facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

EV बनाने के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में फैक्ट्री बनाएगी यह ग्रुप, लोन के जरिए ₹1,487 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement

उम्मीद है कि इस वाहन इकाई में सालाना 10,000 ई-बसों और 5,000 ई-ट्रक बनाने की क्षमता होगी।

Last Updated- March 09, 2025 | 10:31 PM IST
JSW Infra

जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक लिमिटेड महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) और इलेक्ट्रिक ट्रकों (ई-ट्रकों) के निर्माण और सहायक तंत्र के लिए नई इकाई लगा रही है। इसके लिए वह दीर्घकालिक ऋण के जरिये लगभग 1,487 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

उम्मीद है कि इस वाहन इकाई में सालाना 10,000 ई-बसों और 5,000 ई-ट्रक बनाने की क्षमता होगी। वाहनों और संबंधित पुर्जों की विनिर्माण इकाई के लिए होने वाला पूंजीगत व्यय में से 1,487.5 करोड़ रुपये ऋण से जुटाए जाएंगे जबकि शेष राशि जेएसडब्ल्यू समूह के इक्विटी निवेश से मिलेगी।
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने जेएसडब्ल्यू ग्रीनटेक के दीर्घकालिक ऋणों को ए-रेटिंग दी है। इस परियोजना के लिए वित्तीय योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है और स्वीकृत ऋण की अवधि लंबी है, जिसकी अदायगी 10 वर्ष मं होनी है। वाणिज्यिक परिचालन की निर्धारित तिथि (एससीओडी) के बाद एक वर्ष का मोरेटोरियम होगा। साव​धि ऋण के लिए इक्रा के रेटिंग बयान के अनुसार परियोजना के लिए एससीओडी जुलाई 2027 है।

इस बीच समूह की एक अन्य कंपनी जेएसडब्ल्यू यूएवी लिमिटेड, जो मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) का उत्पादन करेगी, ने तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में अपने नए विनिर्माण परिसर के लिए आंशिक रकम का इंतजाम कर लिया है। इसकी कुल अनुमानित लागत 714 करोड़ रुपये है, जिसे 70:30 के ऋण-इक्विटी अनुपात के जरिय वित्तपोषित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 9, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement