facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यह सावधानी का वक्त, विस्तार का नहीं : वेम्बु

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 10:46 PM IST
Zoho corporation- जोहो कॉर्पोरेशन

सिलिकन वैली बैंक (एसवीबी), सिग्नेचर बैंक और क्रेडिट सुइस का हाल का पतन दुनिया के सामने आने की वजह से सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (सास) क्षेत्र की प्रमुख जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी श्रीधर वेम्बु का मानना है कि मौजूदा वैश्विक मंदी अब भी शुरुआती चरण की है तथा सास उद्योग और जोहो के मामले में यह ‘सावधानी का समय है, न कि विस्तार का।’

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ विशेष बातचीत में वेम्बु ने कहा कि उद्योग को दो बड़ी चीजों के बारे में चिंता करनी चाहिए – मौजूदा वैश्विक वित्तीय स्थिति और कृत्रिम मेधा (एआई) का विकास। वेम्बु ने कहा कि अब दो बड़ी चीजें हैं – एक वैश्विक स्थिति, जिसमें एसवीबी और क्रेडिट सुइस की विफलता शामिल है। ये सब एक तरफ हैं और दूसरा है कि एआई का विकास हो रहा है। हमें ये सब खपाने के लिए समय निकालना होगा।

उन्होंने कहा कि देखें, भविष्य के कारोबार की रूपरेखा क्या है। हम दो बड़े संकटों से निकले हैं – वर्ष 2001 में डॉटकॉम का बैठना और वर्ष 2007-09 में वैश्विक वित्तीय संकट। अनुभव बताता है कि अब यह सावधानी बरतने का समय है, विस्तार का नहीं।

यह पूछने पर कि वैश्विक संकट का भारत पर क्या असर हो सकता है, वेम्बु ने कहा कि यह मंदी काफी नई है। मुझे नहीं लगता कि हमने अभी तक बहुत कुछ देखा है। विस्तार के संबंध में वेम्बु की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पिछले छह महीने के दौरान कंपनी ने तिरुपुर और त्रिची में दो ‘हब’ कार्यालय खोले हैं और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली और मदुरै जिलों में तथा साथ ही एक कार्यालय उत्तर प्रदेश में खोलने की योजना है।

भारत में उद्योग में हालिया छंटनी के बारे में जोहो के संस्थापक ने कहा कि कई वर्षों से सिलिकन वैली वाले रुख के बाद भारतीय बाजार में भी इसकी संभावना थी। सिलिकन वैली के लोग आम तौर पर छंटनी करते थे। उद्योग में 15-20 साल से काम करने वाले हर शख्स की कम से कम तीन से चार बार छंटनी की गई होगी। भारत में हम इस अवधारणा के आदी नहीं हैं। इसलिए जब यह यहां आया तो लोग चौंक गए।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement