facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छंटनी के दौर में ये IT कंपनी दे सकती हैं 1,000 नई नौकरियां !

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 9:08 PM IST
Lek Ladki Yojana: Lek Ladki Yojana to make girls millionaires implemented in Maharashtra
BS

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी इन्फोगेन (Infogain) ने कहा है कि अनिश्चितता के माहौल के बीच भी वैश्विक कंपनियां डिजिटलीकरण और ग्राहक अनुभव को प्राथमिकता दे रही हैं। इसी के मद्देनजर इन्फोगेन ने चालू वित्त वर्ष में 1,000 से अधिक लोगों की नियुक्ति की योजना बनाई है।

सिलिकॉन वैली मुख्यालय वाले डिजिटल मंच और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग सेवा कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) दयापात्र नेवतिया ने कहा कि कंपनी सक्रिय रूप से अधिग्रहण की संभावनाएं भी तलाश रही है।

एपैक्स फंड्स पोर्टफोलियो कंपनी, इंफोगेन के कार्यालय कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन, टेक्सास, ब्रिटेन और सिंगापुर में हैं। इसके अलावा कंपनी के सिएटल, ह्यूस्टन, मोंटेवीडियो, नोएडा, बेंगलूरु, पुणे, गुरुग्राम और मुंबई में आपूर्ति केंद्र हैं।

Also Read: Amazon में फिर से छंटनी का महासंकट, इस बार भारतीयों की जाएगी नौकरी

नेवतिया ने कहा कि कंपनी अपनी तीन साल की वृद्धि योजना और कारोबारी रूपरेखा पर आगे बढ़ेगी। इसे कंपनी ने पिछले साल अंतिम रूप दिया था। नेवतिया ने कंपनी में किसी भी छंटनी से इनकार करते हुए कहा कि वास्तव में चालू वित्त वर्ष में हम 1,000 से अधिक लोगों की नियुक्तियां करेंगे। इनमें 800 से अधिक नियुक्तियां भारत में होंगी। इन्फोगेन के वैश्विक स्तर पर 6,000 कर्मचारी हैं। इनमें से लगभग 5,000 भारत में हैं।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 3:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement