facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group की इस कंपनी ने Pegatron में खरीदी 60% हिस्सेदारी, iPhone बनाने की रेस में टाटा की बढ़ेगी रफ्तार

Advertisement

फिलहाल इस डील से संबंधित कोई वित्तीय जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस डील से कंपनी को भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- January 24, 2025 | 4:57 PM IST
Tata Electronics

टाटा ग्रुप (Tata Group) के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस संभालने वाली कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक (Tata Electronics) ने शुक्रवार, 24 जनवरी को पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (PTI) में 60 प्रतिशत कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। फिलहाल इस डील से संबंधित कोई वित्तीय जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस डील से कंपनी को भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने में मदद मिलेगी। यह मार्च 2024 में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा विस्ट्रॉन (Wistron) के भारतीय ऑपरेशन के अधिग्रहण के बाद हुआ है।

iPhone बनाने की रेस में टाटा की बढ़ेगी रफ्तार

इस डील के तहत, पेगाट्रॉन में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने के साथ-साथ, टाटा इलेक्ट्रॉनिक (TEPL) और पेगाट्रॉन अपनी टीमों को एक साथ जोड़ने (integrating) पर काम करेंगे ताकि वे बिना किसी रुकावट के एकसाथ कार्य कर सकें। पेगाट्रॉन का रीब्रांडिंग किया जाएगा ताकि इसकी नई स्वामित्व संरचना और व्यापारिक दिशा को दर्शाया जा सके, जबकि यह उच्च गुणवत्ता वाली इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा। यह अधिग्रहण भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में TEPL की प्रमुख स्थिति को और मजबूत करता है।

Also read: Union Budget 2025: क्या न्यू टैक्स रिजीम में होम लोन के इंटरेस्ट पर मिलेगी छूट, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

CCI से मंजूरी मिलने के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने की घोषणा

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के CEO औप MD रंधीर ठाकुर ने कहा, “पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग का दायरा बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। हम एआई, डिजिटल और टेक्नोलॉजी से प्रेरित मैन्युफैक्चरिंग के नए युग की शुरुआत के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि हम इन नए प्लांटों को स्थापित कर रहे हैं और भारत में अपने ऑपरेशन का विस्तार कर रहे हैं।”

पेगाट्रॉन इंडिया, ताइवान की कंपनी पेगाट्रॉन कॉर्पोरेशन की एक सहायक कंपनी है, जो Apple जैसी कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं प्रदान करती थी।

कंपनी ने यह घोषणा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी मिलने के बाद की है। पेगाट्रॉन (Pegatron) और विस्ट्रॉन (Wistron) के अलावा, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तमिलनाडु के होसुर में भी एक और प्लांट बना रही है। इससे कंपनी को भारत में अपने iPhone मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement