facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल सीमेंट कंपनियों का मुनाफा 18 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान

Advertisement

सीमेंट पर जीएसटी कटौती से ग्रामीण आवास में समूचे निर्माण खर्च में 0.8 से 1.0 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है। इससे बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और क्षमता वृद्धि में मदद मिलेगी।

Last Updated- September 24, 2025 | 8:11 AM IST
JK Cement

इस वित्त वर्ष के दौरान सीमेंट कंपनियों का परिचालन लाभ 12 से 18 प्रतिशत तक बढ़कर 900 से 950 रुपये प्रति टन होने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार अच्छी मांग, बेहतर प्राप्ति और सीमित इनपुट लागत की बदौलत से ऐसा होगा।

पिछले वित्त वर्ष में सीमेंट कंपनियों का एबिटा से पहले का परिचालन लाभ प्रति टन 806 रुपये रहा। खास तौर पर वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही के दौरान कमजोर प्राप्तियों, लंबे समय तक बारिश रहने और आम चुनावों के बीच सरकारी पूंजीगत व्यय पर पड़ने वाले असर की वजह से प्रति टन एबिटा घटा और इसके परिचालन लाभ में पिछले साल के मुकाबले 16 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

इक्रा के विश्लेषण में एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स, जेके सीमेंट्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट, रैमको सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, डालमिया भारत, बिड़ला कॉर्पोरेशन, श्री सीमेंट, सागर सीमेंट्स और हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया शामिल हैं। उद्योग की क्षमता में इनकी संयुक्त हिस्सेदारी 74 प्रतिशत है।

सीमेंट पर जीएसटी कटौती से ग्रामीण आवास में समूचे निर्माण खर्च में 0.8 से 1.0 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है। इससे बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और क्षमता वृद्धि में मदद मिलेगी। सीमेंट की अच्छी मांग की बदौलत वित्त वर्ष 26 में सीमेंट की औसत प्राप्ति 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।

कुछ क्षेत्रों में मॉनसून की जल्द शुरुआत के बावजूद आवास और बुनियादी ढांचा श्रेणियों की जोरदार मांग के कारण वित्त वर्ष 26 के पहले 5 महीने में सीमेंट की बिक्री में 8.5 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। इस दौरान सीमेंट की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 7.4 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ। उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में खासा इजाफा हुआ।

Advertisement
First Published - September 24, 2025 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement