facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amazon प्राइम डे सेल 20-21 जुलाई को, डील की तैयारी में जुटे हजारों छोटे कारोबारी

Advertisement

छोटे और मध्यम कारोबारी इस बार एमेजॉन प्राइम डे की तैयारी के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Last Updated- July 12, 2024 | 6:23 AM IST
Amazon India

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) के शॉपिंग इवेंट प्राइम डे के दौरान हजारों छोटे कारोबारी नई डील और नए ऑफर के लिए तैयारी कर रहे हैं। कंपनी ग्राहकों को होम और किचन, फैशन और ग्रूमिंग जैसी विभिन्न श्रेणियों में लाखों उत्पादों की पेशकश करेगी।

प्राइम डे का आठवां संस्करण इस बार 20 और 21 जुलाई को होगा। छोटे कारोबारी एमेजॉन पर विभिन्न श्रेणियों में 3,200 से अधिक नए उत्पाद पेश करेंगे। बेहोमा, ड्रीम ऑफ ग्लोरी, ओरिका स्पाइसेस समेत अन्य ब्रांड इस प्लेटफॉर्म पर अपने अनूठे उत्पाद प्रदर्शित करेंगे और देश के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाएंगे।

एमेजॉन इंडिया के निदेशक (सेलिंग पार्टनर सर्विसेज) अमित नंदा ने कहा, ‘दो दिन की प्राइम डे सेल के दौरान विक्रेताओं को न केवल अपने उत्पाद और ब्रांड दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलेगा बल्कि देश भर में एमेजॉन के विशाल ग्राहक आधार तक सीधी पहुंच भी मिलेगी। हमारी सेवा देश के कोने-कोने तक है।’

नंदा ने कहा, ‘ऐसे कार्यक्रम के जरिये हमारा उद्देश्य छोटे और मध्यम कारोबार को ई-कॉमर्स की ताकत अपनाने और ऑनलाइन बाजार को बढ़ावा देने में सक्षम बनाना है, जो भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान देता है।’

छोटे और मध्यम कारोबारी इस बार एमेजॉन प्राइम डे की तैयारी के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। एक सुव्यवस्थित स्व-सेवा पंजीकरण प्रक्रिया (एसएसआर 2.0) से विक्रेता काफी आसानी से एमेजॉन इंडिया मार्केट प्लेस पर शुरुआत कर सकते हैं। इसमें उन्हें बहु भाषीय सहायता, आसानी से पंजीकरण और बिल बनाने की सुविधा मिलती है।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement