facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TI Clean Mobility मार्च, 2024 तक जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 6:02 PM IST

Tube Investment India (TII) की अनुषंगी TI Clean Mobility (TICM) अपने इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार को गति देने के लिए अगले साल मार्च तक 3,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि TII ने इसमें से 639 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही कर दिया है। TICM इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह अपनी अनुषंगियों के माध्यम से भारी इलेक्ट्रिक व्यावसायिक वाहनों ई-ट्रैक्टरों की मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग पर भी ध्यान दे रही है।

बयान के अनुसार, “TI Clean Mobility ने हिस्सेदारी और अनिवार्य रूप से अधिमान्य परिवर्तित शेयरों (CCPS) के रूप में 1,950 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने के लिए TII, मल्टीपल्स प्राइवेट इक्विटी फंड-3, भारतीय स्टेट बैंक और अन्य सह-निवेशकों के साथ निश्चित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं।”

TICM का मार्च 2024 के अंत तक 1,050 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जुटाने की भी योजना है। इस तरह कुल जुटाई जाने वाली राशि बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये हो जाएगी।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 6:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement