facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato से बाहर हुई टाइगर ग्लोबल, 760 करोड़ रुपये का किया था निवेश

Advertisement

Tiger Global ने 91 रुपये प्रति शेयर भाव पर Zomato के करीब 12.35 करोड़ शेयर यानी 1.44 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 1,124 करोड़ रुपये कमा लिए

Last Updated- August 28, 2023 | 9:05 PM IST
Zomato

टाइगर ग्लोबल और रूस के अरबपति यूरी मिलनर के निवेश वाले फंड अपोलेटो एशिया द्वारा संभाले जाने वाले वेंचर कैपिटल फंड इंटरनेट फंड 3 ने आज भोजन पहुंचाने वाली प्रमुख कंपनी जोमैटो में 1,412 करोड़ रुपये के अपने शेयर बेच ​दिए। टाइगर ग्लोबल ने 91 रुपये प्रति शेयर भाव पर जोमैटो के करीब 12.35 करोड़ शेयर यानी 1.44 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 1,124 करोड़ रुपये कमा लिए। अपोलेटो ए​शिया ने 90.1 रुपये प्रति शेयर भाव पर जोमैटो के करीब 3.2 करोड़ शेयर यानी 0.37 फीसदी ​हिस्सेदारी बेचकर 288 करोड़ रुपये जुटा लिए।

इंटरनेट फंड 3 द्वारा बेचे गए जोमैटो के शेयरों के प्रमुख लिवाल सोसियाते जेनराली, कोटक म्युचुअल फंड, ऐ​क्सिस एमएफ और मॉर्गन स्टैनली ए​शिया रहे। जून 2023 के अंत तक जोमैटो में इंटरनेट फंड की 1.44 फीसदी हिस्सेदारी थी और एक साल पहले यह आंकड़ा 5.11 फीसदी था। इस बार की बिकवाली के साथ ही टाइगर ग्लोबल जोमैटो से पूरी तरह बाहर हो गई है। टाइगर गलोबल ने रकम जुटाने की जे श्रृंखला के दौरान 760 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

शेयरधारिता ढांचे में अपोलेटो की हिस्सेदारी का सटीक खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि वह 1 फीसदी की सीमा से कम है। जोमैटो का शेयर इससे पहले 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 92.33 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर में इस साल अब तक 50 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement