facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tim Hortons: कनाडा के फेमस कॉफी ब्रांड टिम हॉर्टन्स की भारत में ज्यादा लोकल फूड पेश करने की तैयारी

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 9:29 PM IST

कनाडा की कॉफी ब्रांड टिम हॉर्टन्स (Tim Hortons) ने क्षेत्र विशेष के लोगों के स्वाद के अनुसार लजीज व्यंजन पेश करने शुरू कर दिए हैं। टिम हॉर्टन्स ने भारत के बाजार में बीते साल अगस्त में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी लेकिन अब इसने देश में कारोबार बढ़ाना शुरू कर दिया है।

कंपनी ने प्रतिस्पर्धा के कारण भारत के लोगों के स्वाद ही नहीं हैं बल्कि क्षेत्र विशेष के स्वाद को ध्यान में रखकर लजीज खाने के सामान भी मुहैया करवाने शुरू कर दिए हैं।

अभी तक कंपनी का ध्यान केवल उत्तर भारत पर केंद्रित रहा है। इस क्रम में कंपनी मक्खनी पास्ता मुहैया करवा चुकी है। कंपनी ने पश्चिम भारत में भी विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसलिए कंपनी पिनव्हील समोसा और बेदा सिगार रोटी रोल भी मुहैया करवाएगी।

टिम हॉर्टन्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण जैन ने कहा, ‘पसंद और स्वाद के मामले में भारत का बाजार बेहद अनोखा है। लिहाजा जब हमने भारत के बाजार में प्रवेश किया तो इसके लिए काफी कार्य किया गया है। भारत के स्वाद के अनुकूल उचित मात्रा में कई तरह के मैन्यू पेश किए गए ताकि वे स्थानीय लोग को भाएं। ’

उन्होंने कहा, ‘हमने जब उत्तर भारत के बाजार में प्रवेश किया तो हमने क्षेत्र की पसंद के अनुकूल व्यंजन पेश किए। जैसे हमने मक्खनी पास्ता पेश किया। इसी तरह जब हम मुंबई में प्रवेश कर रहे हैं तो हमने कुछ और उत्पादों को भी शामिल किया है। जैसे समोसा और बेदा रोल। इस क्रम में और स्थानीय लोगों के स्वाद के अनुकूल और उत्पाद भी पेश किए जाएंगे।’

मुख्य मैन्यू पहले की तरह ही रहेगा

हालांकि जैन ने स्पष्ट किया कि मुख्य मैन्यू पहले की तरह ही रहेगा। लेकिन जैसे जैसे नए भौगोलिक क्षेत्रों में पहुंचेगा तो संबंधित क्षेत्र के स्थानीय स्वाद के अनुकूल मैन्यू में नए व्यंजन पेश किए जाएंगे।

स्टॉरबक इंडिया ने भी अपने मैन्यू में भारत के खान-पान के अनुकूल अपने मैन्यू में कई विकल्पों को शामिल किया है। यह कंपनी अपने मैन्यू में मसाला चाय, इलायची चाय और मिल्क शेक मुहैया करवा चुकी है। कंपनी प्री पैक्ड सैंडविच और खाने के कई अन्य सामान मुहैया करवा रही है।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement