facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Titagarh Rail Systems Q3 Results: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का तीसरी तिमाही में मुनाफा 91.3% बढ़ा

Advertisement

TRSL के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मजबूत प्रदर्शन निरंतर परिचालन गति को दर्शाता है।

Last Updated- February 05, 2024 | 1:21 PM IST
Q3 Results Today
Titagarh Rail Systems Q3 Results

Titagarh Rail Systems Q3 Results: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 91.3 प्रतिशत बढ़कर 75.03 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में मुनाफा 39.22 करोड़ रुपये था।

टीआरएसएल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि तीसरी तिमाही में शुद्ध राजस्व बढ़कर 954.68 करोड़ रुपये हो गया। यह 2022 में समान अवधि में 766.4 करोड़ रुपये था। टार्सल के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मजबूत प्रदर्शन निरंतर परिचालन गति को दर्शाता है।

टीआरएसएल रेल गाड़ी, घटकों, यात्री डिब्बों और मेट्रो के डिब्बों सहित यात्री तथा माल ढुलाई रेल प्रणालियों दोनों में अपनी उपस्थिति के साथ गतिशीलता समाधान प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 1:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement