facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Titan का बड़ा विदेशी सौदा: दुबई की दमास एलएलसी में 2,439 करोड़ रुपये में खरीदेगी 67% हिस्सेदारी

Advertisement

दमास एलएलसी जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) देशों में दमास आभूषण कारोबार की मौजूदा नियंत्रक कंपनी है।

Last Updated- July 21, 2025 | 10:47 PM IST
Titan

टाइटन कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाइटन होल्डिंग्स इंटरनैशनल के जरिये दुबई की दमास एलएलसी में मन्नाई कॉर्पोरेशन से 103.8 करोड़ दिरहम (2,439 करोड़ रुपये) के उद्यम मूल्य पर 67 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है। यह पूरी तरह से नकद सौदा है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी है।

दमास एलएलसी जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) देशों में दमास आभूषण कारोबार की मौजूदा नियंत्रक कंपनी है। प्रस्तावित लेनदेन के पूरा होने से पहले दमास एलएलसी का वर्तमान ग्राफ मोनोब्रांड फ्रैंचाइजी कारोबार बंद कर दिया जाएगा।

कंपनी ने शेयर बाजार की दी गई सूचना में बताया कि इस पुनर्गठन के बाद सिग्नेचर ज्वेलरी होल्डिंग दमास की नियंत्रक कंपनी बन जाएगी और दमास एलएलसी (यूएई) के अंतर्गत आने वाली सभी इकाइयां सिग्नेचर ज्वैलरी होल्डिंग की सहायक कंपनियां बन जाएंगी।

यह प्रस्तावित लेनदेन 31 जनवरी को या उससे पहले पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए कुछ पूर्व शर्तों, समापन के सामान्य समायोजनों और कुछ क्षेत्राधिकारों में एका​धिकार रोधी तथा अन्य नियामकीय प्राधिकरणों से मंजूरी लेनी होगी। इस सौदे के लिए ऋण, नकदी और आंतरिक स्रोतों से रकम जुटाए जाने की उम्मीद है।

टाइटन ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘यह प्रस्तावित लेनदेन टाइटन के आभूषण कारोबार के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इससे खाड़ी सहयोग परिषद के 6 देशों-संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन में विस्तार सुगम हो जाएगा।’

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement