facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CaratLane में कर्मियों के ESOPs को 350 करोड़ रुपये में खरीदेगी टाइटन

Advertisement

CaratLane के कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,500 है, जिनमें से ज्यादातर के पास कंपनी में अपने स्वयं के शेयर नहीं हैं

Last Updated- August 21, 2023 | 10:58 PM IST
Titan buys additional 27.1% stake in CaratLane for Rs 4,621 crore

टाटा समूह के स्वामित्व वाली टाइटन ने कैरेटलेन में कर्मचारियों के ईसॉप (इम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन) करीब 350 करोड़ रुपये में खरीदने की योजना बनाई है। टाइटन इस आभूषण रिटेलर में संस्थापक मिथुन सेचेटी की हिस्सेदारी 4,621 करोड़ रुपये में खरीदने की सहमति जता चुकी है। इससे टाइटन का स्वामित्व कंपनी में 100 प्रतिशत हो जाएगा।

कैरेटलेन के कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,500 है, जिनमें से ज्यादातर के पास कंपनी में अपने स्वयं के शेयर नहीं हैं। मीडिया रिपोर्टों क अनुसार इनमें करीब 75 प्रतिशत कर्मचारियों के पास शेयर हैं जिनका मूल्य 340-380 करोड़ रुपये के बीच है और इस हिसाब से कंपनी में उनकी अनुमानित भागीदारी 1.72 प्रतिशत है।

यह सौदा इस साल 31 अक्टूबर तक पूरा हो जाने की संभावना है। कैरेटलेन का ईसॉप खरीदने की योजना ऐसे समय में सामने आई है जब कर्मचारी शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी बनी हुई है।

2023 की पहली छमाही के दौरान, सिर्फ 9 कंपनियों ने 4 करोड़ डॉलर मूल्य के अपने ईसॉप कार्यक्रमों की घोषणा की। यह पिछले वर्षों के मुकाबले बड़ी गिरावट थी।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement