facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाइटन का शुद्ध लाभ स्थिर रहा, बिड़ला कॉरपोरेशन का लाभ 71 प्रतिशत लुढ़का

Advertisement

आभूषण कंपनी का ब्याज, मूल्यह्रास और कर पूर्व लाभ दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान पिछले साल के मुकाबले 5.9 प्रतिशत बढ़कर 1,802 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- February 04, 2025 | 11:19 PM IST
TITAN

सीमा शुल्क में कटौती के कारण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान टाइटन कंपनी का शुद्ध लाभ लगभग स्थिर रहा। इस तिमाही में इसका परिचालन राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 25.2 प्रतिशत बढ़कर 17,740 करोड़ रुपये हो गया जबकि शुद्ध लाभ 1,047 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर इसके शुद्ध लाभ में 48.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ जबकि राजस्व 22.1 प्रतिशत बढ़ा।

आभूषण कंपनी का ब्याज, मूल्यह्रास और कर पूर्व लाभ दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान पिछले साल के मुकाबले 5.9 प्रतिशत बढ़कर 1,802 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान तनिष्क की मालिक की आभूषण कारोबार से आय पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में एकल आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 14,697 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने अपनी आय परिणाम की विज्ञप्ति में कहा कि इसी अवधि में कंपनी के भारतीय कारोबार में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई। घड़ियों और वियरेबल वस्तुओं के कारोबार में उसने 1,128 करोड़ रुपये की आय दर्ज की जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान घरेलू कारोबार में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एमपी बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही) के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में पिछले साल की तुलना में 71.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और यह घटकर 31.19 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि के दौरान शुद्ध लाभ 109.14 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि दिसंबर तिमाही के दौरान सीमेंट की बिक्री से प्राप्त राशि प्रति टन 4,781 रुपये रही, जो महाराष्ट्र और मध्य भारत में कम दामों की वजह से पिछले साल की तुलना में 9.5 प्रतिशत कम है। हालांकि तिमाही आधार पर यह 1.8 प्रतिशत (सितंबर तिमाही में प्रति टन 4,697 रुपये) की वृद्धि को दर्शाता है। वित्त वर्ष 25 की दूसरी में कंपनी ने 25.19 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement