facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मजबूत त्योहारी बिक्री से Titan का एकल कारोबार तीसरी तिमाही में 12 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 07, 2023 | 5:29 PM IST
Titan

मजबूत त्योहारी मांग की वजह से प्रमुख आभूषण और घड़ी विनिर्माता टाइटन का कारोबार एकल आधार पर दिसंबर तिमाही में 12 फीसदी बढ़ा।

टाइटन ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा, ”सकारात्मक उपभोक्ता भावना के चलते सभी श्रेणियों में सालाना आधार पर दहाई अंकों की स्वस्थ वृद्धि हुई। पिछले साल के उच्च आधार के बावजूद ऐसा हुआ है।” टाटा समूह की इस कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में 111 नए स्टोर खोले।

इसके साथ ही इन स्टोर की कुल संख्या बढ़कर 2,362 हो गई है। समीक्षाधीन अवधि में टाइटन ज्वैलरी ने सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। टाइटन की कुल आय में आमतौर पर दो-तिहाई से अधिक योगदान आभूषण खंड का होता है।

टाइटन ने कहा, ”त्योहारी मौसम में नए खरीदारों की संख्या में अच्छी वृद्धि, अधिक मूल्य की खरीदारी और नए संग्रहों ने इस खंड को 11 प्रतिशत की वृद्धि (सर्राफा बिक्री को छोड़कर) हासिल करने में मदद की।”

अपने वैश्विक विस्तार के तहत टाइटन ने दिसंबर 2022 में अमेरिका के न्यूजर्सी में तनिष्क का पहला अंतरराष्ट्रीय बुटीक स्टोर खोला। इस स्टोर के साथ टाइटन की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति अब दुबई, अबू धाबी और अमेरिका को मिलाकर छह स्टोर तक हो गई है।

Advertisement
First Published - January 7, 2023 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement