facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tivolt और टाटा पावर ईवी इन्फ्रा के लिए हुईं एकजुट

Advertisement

मुरुगप्पा समूह की टाईवोल्ट और टाटा पावर का ईवी चार्जिंग नेटवर्क विस्तार के लिए साझेदारी

Last Updated- December 11, 2024 | 10:07 PM IST
Tata Power

मुरुगप्पा समूह के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्यम और टीआई क्लीन मोबिलिटी की सहायक कंपनी टाईवोल्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने का फैसला किया है। इसके लिए उसने भारतीय अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी और ईवी चार्जिंग की प्रमुख समाधान प्रदाता टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टीपीआरईएल) के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी का उद्देश्य देश भर में छोटे इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए टाईवोल्ट के तेजी से बढ़ते नेटवर्क के साथ विविध ईवी चार्जिंग समाधानों में टाटा पावर की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर ईवी का मजबूत चार्जिंग तंत्र बनाना है।

टीपीआरईएल देश भर में ईवी चार्जिंग का विस्तृत बुनियादी ढांचा स्थापित करने और उसे संचालित करने में अपने व्यापक अनुभव को टाईवोल्ट की डीलरशिप, ग्राहकों के स्थानों और अधिक यातायात वाले सार्वजनिक स्थानों पर मुहैया कराएगी।

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement